सर्दी से बचने के लिए जरूर खाएं ये मेवे, फायदे जानकर आप हो जायेंगे हैरान

सर्दियों के मौसम में बच्चों को खासी ज़ुकाम जैसी समस्या होने का खतरा बना रहता है। जिसपर अगर समय से ध्यान नहीं दिया जाये, तो किसी बड़ी बीमारी का रूप ले लेती है। ऐसे में अपने बच्चो को कैसे बचाएं खाने पीने में क्या सावधानी बरतें ,जिससे बच्चे बीमारी से भी और अच्छा स्वास्थ भी बना रहे। इसके लिए अपने बच्चो को बेहतर डाइट दें

Janbhawana Times
Janbhawana Times

सर्दियों के मौसम में बच्चों को खासी ज़ुकाम जैसी समस्या होने का खतरा बना रहता है। जिसपर अगर समय से ध्यान नहीं दिया जाये, तो किसी बड़ी बीमारी का रूप ले लेती है। ऐसे में अपने बच्चो को कैसे बचाएं और खाने पीने में क्या सावधानी बरतें ,जिससे बच्चे बीमारी से भी बचे रहें और अच्छा स्वास्थ भी बना रहे। इसके लिए अपने बच्चो को बेहतर डाइट दें, जिसके सेवन से आपके बच्चों को न केवल ठण्ड से बचाएगा बल्कि कई तरह की शारीरिक बिमारियों से भी बचाएगा। आपको ऐसी ही कुछ चीज़ों के बारे में बताएंगे जिसे आप अपने बच्चों को इनका सेवन करा सकते है, और खुद भी कर सकते है ।

1. सूखे मेवे

सर्दियों में सुहे मेवे जैसे बादाम, काजू ,अखरोट, किसमिस के सेवन करने से शारीरिक बीमारयों से बचने के लिए अतियंत लाभकारी होता है। सूखे मेवे प्रोटीन ,ओमेगा -6 , ओमेगा -3 और वसा से भरपूर होते है। जिससे प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और किसी भी तरह की बीमारी से लड़ने में मदद करता है।

2. शकरकंद खाएं

शकरकंद में प्रोटीन A फाइबर पैटोशियम और बीटा कैरोटीन जैसे कई गुण पाए जाते हैं। और एंटीऑक्सीडेंट जैसे आवश्य्क पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसको आप अपने बच्चो को उबाल कर, सलाद के साथ, भून कर,या टोस्ट के साथ भी दे सकती है। इसका स्वाद खाने में हल्का मीठा होता है। कभी कभी किसी में मिठास अधिक भी पाई जाती है।

3. गुड़ का करें सेवन

यह एक प्राकृतिक रूप से बनी हुई चीज़ है। इसको गन्ने के रस से बनाया जाता है। इसका सेवन आप सर्दियों में बच्चों को भी ज़रूर करवाएं, वरना आप चाहें तो गुड़ की चाय भी बना कर पीला सकती है । क्युकी इसकी तासीर नैचुरली गर्म होती । इसका रोज़ाना सेवन करने से शरीर को प्रदान करता है, और तो और कई बिमारियों से भी बचाने कई फायदेमंद होता है ।

4. सेब और संतरा

सर्दियों में बच्चों के लिए सेब और संतरे जैसे फलों का सेवन करने से बच्चों का स्वास्थ अच्छा रहता है। बता दे संतरे एंटी -ऑक्सीडेंट की मात्रा पाई जाती है । जिससे शारीरिक बीमारी जैसी समस्या को दूर रखता है।आप इनका जूस भी बना कर पी सकते है।

5. अंजीर का भिगोकर करे सेवन

इसमें कम कैलोरी और उच्च फाइबर वाले पोषक तत्व पाएं जाते है। इसमें विटामिन बी -6 पाया जाता है। जो रक्तचाप , स्किन, पाचन के लिए काफी फायदेमंद होते है। इसका रात में पानी में भिगोकर सुबह खली पेट सेवन करने से अधिक लाभ होता है । अंजीर का सेवन गर्भावस्था के समय सेवन करने से मॉर्निंग सिकनेस जैसी परेशानियों से बचाता है। और भ्रूण को स्वस्थ बनाये रखता है और बेहतर विकास करने में मदद करता है।

6. भीगे हुए बादाम का करें सेवन

कच्चे बादामों का सेवन करने की बजाय भीगे बादाम खाने से ज़्यादा फायदा होता है। रात में पानी में बादाम भिगोकर खली पेट खाने से शरीर में एंजाइम मेटाबॉलिज़्म को ठीक रखने में मदद करता है। इसको रातभर भिगोकर रखने से लाइपेस रिलीज होता है।भीगे बादाम बौद्धिक विकास को बढ़ाने का भी काम करता है।

7. भीगे किसमिस

भीगे किसमिस खाने से कब्ज मल त्याग सुचारु रखने में मदद करते है। किसमिस में मौजूद इफ्लामेशन एसिड रिफ्लेक्स होता है जो पेट फूलने जैसी समस्याओं में फायदा देता है। यह स्किन को ग्लोइंग और चमकदार बनाने में भी मदद करता है । भीगे किसमिस के साथ इसका पानी पीना भी बहुत ही फायदेमंद है ।

calender
03 December 2022, 01:30 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो