नास्त्रेदमस ने देखा भविष्य! जानें साल 2023 को लेकर क्या कर दी भविष्यवाणियां

एक बात को बिल्कुल भी सच नहीं माना जा सकता है कि कोई भी भविष्य नहीं देख सकता है। हालांकि हम सिर्फ अपने किए हुए फैसलों और प्रयासों से ही बेहतर कल की उम्मीद कर सकते हैं ठीक इसी तरह आने वाले साल को लेकर भी मन में नई उम्मीदें रहती हैं। आज के समय तो वैसे भी हर व्यक्ति का ख्याल रहता है कि जैसे बुरे दिन 2022में देखने को मिले 2023में इससे बेहतर दिन देखने को मिलें। माना जाता है 2019 में आई कोरोना महामारी की भविष्यवाणी पहले की गई थी ।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

एक बात को बिल्कुल भी सच नहीं माना जा सकता है कि कोई भी भविष्य नहीं देख सकता है। हालांकि हम सिर्फ अपने किए हुए फैसलों और प्रयासों से ही बेहतर कल की उम्मीद कर सकते हैं ठीक इसी तरह आने वाले साल को लेकर भी मन में नई उम्मीदें रहती हैं। आज के समय तो वैसे भी हर व्यक्ति का ख्याल रहता है कि जैसे बुरे दिन 2022में देखने को मिले 2023में इससे बेहतर दिन देखने को मिलें। माना जाता है 2019 में आई कोरोना महामारी की भविष्यवाणी पहले की गई थी जिसे फ्रांस के महान भविष्यवक्ता माने जाने वाले नास्त्रेदमस ने भी अपनी मौत से पहले विश्व के कई महामारियों से जूझने के बारे में भविष्यवाणी की थी। बता दें कि नास्त्रेदमस एक मशहूर डॉक्टर और बहुत ज्ञानी शिक्षक थे उन्होने साल 2023के लिए भी कई भविष्यवाणियां की हैं। आप भी जान लें...

मंगल ग्रह पर पहुंचेगा इंसान

नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की है कि 2023में मंगल ग्रह पर रोशनी नजर आएगी। उनकी इस भविष्यवाणी के बाद माना जा रहा है कि मंगल ग्रह पर मानव जीवन की शुरुआत हो सकती है।

आसमान से होगी आग की बारिश  

नास्त्रेदमस ने कई खगोलीय घटनाएं होने की भी भविष्यवाणी की है। जिसमें आसमान से आग बरसेगी। इसका मतलब माना जा रहा है कि कोई उल्कापिंड धरती पर गिर सकता है।

 तीसरा विश्वयुद्ध

इसके अलावा नास्त्रेदमस ने तीसरे विश्वयुद्ध की भी भविष्यवाणी की है। इसमें कई बड़े देशों के बीच टकराव की स्थिति हो सकती है। अब ये बात कितनी सच होती हैये तो आने वाले साल देखकर ही पता चल सकता है।

नोट- वैसे किसी भी भविष्यवाणी को वक्त से पहले सच नहीं माना जा सकता। हम इस बात की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। हमारा काम केवल आपको जानकारी देना मात्र है।

calender
04 November 2022, 05:37 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो