इन 5 चीजों से बढ़ सकता है आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल, आज ही खाना छोड़ दें

These 5 things can increase your cholesterol level, quit eating today

Gaurav
Gaurav

स्वस्थ्य शरीर के लिए कोलेस्ट्रॉल का स्तर काबू में रहना बेहद ही जरूरी है। बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल लेवल दिल संबंधी कई बीमारियों को न्यौता देता है, जिसमें स्ट्रोक जैसी जानलेवा स्थिति भी शामिल है। यदि आप भी बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे हैं तो ये खबर ख़ास आपके लिए है। बढ़ते हुए कोलेस्ट्रॉल को काबू में करने के लिए आपको अपने खान-पान की आदतों में बदलाव लाने की आवश्यकता है। आइये जानते हैं कि किन चीजों को खाने से आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है, ताकि इनका परहेज कर आप एक स्वस्थ्य जीवन जी सकें।

1. चॉकलेट- यदि आप डार्क चॉकलेट खाने का शौक रखते हैं तो घबराइये नहीं, यह आपके शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता। लेकिन यदि आप मिल्क चॉकलेट खाना पसंद करते हैं तो हमारी सलाह है कि आप फ़ौरन इसे खाना छोड़ दें, या इसकी मात्रा बेहद कम कर दें। दरअसल चॉकलेट में बहुत अधिक मात्रा में चीनी और सैचुरेटेड फैट पाया जाता है। इसके अधिक सेवन से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है।

2. चीज़- सैंडविच या पिज़्ज़ा के शौक़ीन लोग अक्सर एक्स्ट्रा चीज़ खाना पसंद करते हैं। लेकिन यहां यह बात रखने वाली है कि चीज़ का अधिक मात्रा में सेवन आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ा सकता है।

3. नारियल का तेल- नारियल के तेल में 90 फीसदी तक फैट पाया जाता है। इसका सेवन HDL और LDL दोनों का स्तर बढ़ा देता है। इससे आपको हार्ट अटैक आने का खतरा भी कई गुना तक बढ़ जाता है।

4. लिवर और ऑर्गन मीट- वैसे तो मांसाहार खाने में फैट की मात्रा अधिक होती ही है। लेकिन बीफ लिवर या भेड़ के बच्चे का लिवर, किडनी या दिल आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल और सैचुरेटेड फैट का स्तर काफी तेजी से बढ़ा सकता है।

5. क्रीम- फैट मिल्क से बनी हैवी क्रीम का उपयोग आप खाने-पीने की कई चीजों में करते होंगे। लेकिन शायद आप यह नहीं जानते कि इसमें सैचुरेटेड फैट की मात्रा बहुत अधिक होती है। ये आपके दिल को बहुत ज्यादा बीमार बनाने के लिए काफी है।

calender
06 August 2022, 07:03 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो