नई दिल्ली: गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना जरूरी होता है. ऐसे में लोग उन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करते हैं जिनकी तासीर ठंडी हो और जो शरीर को अंदर से राहत दें. इसी वजह से बेल और सत्तू जैसे पारंपरिक पेय पदार्थ इन दिनों काफी लोकप्रिय हो रहे हैं.
ग्रामीण इलाकों से लेकर बड़े शहरों तक, बेल का शरबत और सत्तू का घोल लोगों की डेली रूटीन का हिस्सा बनता जा रहा है. सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के चलते भी इन हेल्दी ड्रिंक्स को लेकर जागरूकता बढ़ी है, लेकिन अब भी लोगों के मन में यह सवाल बना हुआ है कि गर्मी में बेल और सत्तू में से कौन ज्यादा फायदेमंद है.
सत्तू (प्रति 100 ग्राम):
बेल (प्रति 100 ग्राम):
एक्सपर्ट्स के अनुसार,बेल और सत्तू दोनों ही हेल्दी ड्रिंक्स हैं, लेकिन इनके फायदे अलग-अलग हैं. बेल का शरबत खासतौर पर पाचन के लिए फायदेमंद होता है. यह पेट को ठंडक देता है, कब्ज, एसिडिटी और गर्मी से होने वाली समस्याओं में राहत पहुंचाता है.
उन्होंने आगे कहा,"वहीं सत्तू प्रोटीन, फाइबर और आयरन से भरपूर होता है, जो शरीर को ऊर्जा देने और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है. सत्तू खासकर उन लोगों के लिए अच्छा है जो वजन कंट्रोल करना चाहते हैं या ज्यादा शारीरिक मेहनत करते हैं."
एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर पोषण की बात करें तो सत्तू ज्यादा न्यूट्रिशन रिच माना जाता है, जबकि बेल पाचन तंत्र के लिए अधिक लाभकारी है.
गर्मियों में दोनों का संतुलित सेवन बेहतर माना जाता है -सुबह सत्तू का सेवन और दोपहर में बेल का शरबत लेना शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है.
गर्मी के मौसम में पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं, ऐसे में बेल का सेवन फायदेमंद हो सकता है. हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन एक्सपर्ट की सलाह से ही करना चाहिए.
वहीं सत्तू का भी सीमित मात्रा में सेवन जरूरी है, क्योंकि अधिक मात्रा में लेने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है. First Updated : Wednesday, 22 April 2026