Health Tips: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अनहेल्दी खान-पान और गलत लाइफस्टाइल के कारण लिवर से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. फैटी लिवर, लिवर इंफेक्शन और सिरोसिस जैसी बीमारियां आम हो गई हैं. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि ब्लैक कॉफी आपके लिवर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है? जी हां, कई रिसर्च में यह साबित हो चुका है कि ब्लैक कॉफी लिवर को डिटॉक्स करने और बीमारियों से बचाने में बेहद कारगर होती है.
अगर आप भी अपने लिवर को हेल्दी रखना चाहते हैं या पहले से किसी लिवर डिजीज से जूझ रहे हैं, तो ब्लैक कॉफी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. आइए जानते हैं, ब्लैक कॉफी लिवर के लिए कैसे फायदेमंद होती है और इसे पीने का सही तरीका क्या है.
ब्लैक कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और बायोएक्टिव कंपाउंड लिवर को साफ करने में मदद करते हैं. यह शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर लिवर के सही फंक्शन को बनाए रखती है.
ज्यादा ऑयली और प्रोसेस्ड फूड खाने से लिवर में फैट जमा होने लगता है, जिससे फैटी लिवर की समस्या हो सकती है. ब्लैक कॉफी शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट को कम करने में मदद करती है, जिससे लिवर हेल्दी बना रहता है.
रिसर्च के मुताबिक, जो लोग नियमित रूप से ब्लैक कॉफी पीते हैं, उनमें लिवर कैंसर का खतरा 40% तक कम हो जाता है. इसमें मौजूद कैफेस्टोल और कहवेऑल नामक तत्व लिवर की कोशिकाओं को कैंसर से बचाने में मदद करते हैं.
लिवर सिरोसिस एक गंभीर बीमारी है, जिसमें लिवर धीरे-धीरे खराब होने लगता है. ब्लैक कॉफी लिवर में फाइब्रोसिस (सूजन) को कम करके सिरोसिस के खतरे को 80% तक कम कर सकती है.
अगर लिवर सही से काम नहीं कर रहा हो, तो शरीर में ALT (Alanine Aminotransferase) और AST (Aspartate Aminotransferase) जैसे एंजाइम्स का स्तर बढ़ जाता है. ब्लैक कॉफी इन एंजाइम्स को बैलेंस करने का काम करती है, जिससे लिवर हेल्दी बना रहता है.
- रोजाना 2 से 3 कप ब्लैक कॉफी पीना फायदेमंद हो सकता है.
- इसे बिना शुगर और क्रीमर के पीना ज्यादा असरदार रहेगा.
- सुबह या दोपहर में ब्लैक कॉफी पीना बेहतर होता है, रात में पीने से नींद पर असर पड़ सकता है.
- जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या होती है, वे सीमित मात्रा में ही ब्लैक कॉफी का सेवन करें.
अगर आप लिवर की समस्याओं से बचना चाहते हैं और इसे स्वस्थ बनाए रखना चाहते हैं, तो ब्लैक कॉफी को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं. हालांकि, किसी भी चीज की अति हानिकारक हो सकती है, इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही पिएं और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं. First Updated : Friday, 14 February 2025