बिना AC के भी बाथरूम में आएगी AC जैसी हवा, अभी करें ये देसी जुगाड़

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और हर कोई इस चिलचिलाती गर्मी से छुटकारा पाने के लिए नए-नए उपाय ढूंढ़ रहा है. लेकिन आप इस समस्या से निजात पाना चाहते तो एक ऐसा देसी जुगाड़ अपना सकते है, जिससे बिना खिड़की के भी आप बाथरूम में फ्रेश और ठंडी हवा पा सकते है.

Shraddha Mishra

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और हर कोई  इस चिलचिलाती गर्मी से छुटकारा पाने के लिए नए-नए उपाय ढूंढ़ रहा है. तेज धूप के कारण किसी भी व्यक्ति का घर से निकलने का मन नहीं होता. इतना ही नहीं लोग घर के कुछ हिस्से भी भट्टी की तरह तपने लगते है, जिनमें से घर का बाथरूम भी है. इतनी गर्मी में अगर बाथरूम पूरी तरह से बंद हो और वह कोई खिड़की न हो तो कुछ देर के लिए भी बाथरूम में रुकना सजा की तरह लगने लगता है. 

लेकिन आप इस समस्या से निजात पाना चाहते तो एक ऐसा देसी जुगाड़ अपना सकते है, जिससे बिना खिड़की के भी आप बाथरूम में फ्रेश और ठंडी हवा पा सकते है. इतना ही नहीं घर में उपलब्ध रोजमर्रा की चीज़ों से आप बाथरूम में बदबू और उमस को भी दूर भगा सकते है. लेकिन क्या है वो तरीके चलिए जानते है. 

घर में करें ये देसी जुगाड़

घर में उपलब्ध सफेद नमक में नमी को सोखने की क्षमता होती है. वहीं अगर आप एक बाल्टी या बर्तन में मोटा नमक दाल कर बाथरूम में छोड़ दे तो यह बाथरूम को ठंडा बनाने के साथ-साथ वहां मौजूद सारी नमी को भी सोख लेगा.

अगर आपके घर पर एग्जॉस्ट फैन या टेबल फैन है तो आप इसकी मदद से भी अपने बाथरूम को ठंडा कर सकते हैं. इसके लिए आप एक बर्फ से भरा बर्तन एग्जॉस्ट फैन या टेबल फैन  के सामने रख दे. जैसे ही फैन चलेगा बाथरूम एकदम ठंडा हो जाएगा. 

बाथरूम की बदबू को भगाएं दूर 

अगर आप अपने बाथरूम को ठंडे के साथ-साथ खुशबूदार भी बनाना चाहते है तो एक कटोरी पानी में कुछ नींबू के टुकड़े और कपूर दाल कर छोड़ दे. इसके  बाद कई घंटों तक आपने बाथरूम में खुशबू बनी रहेगी और उमस महसूस नहीं होगी.

गर्मियों में अक्सर लोग बाथरूम का दरवाज़ा बंद रखते है ताकि बदबू बाहर न जाए लेकिन ऐसा करने बाथरूम में उमस और बदबू बढ़ जाती है. इसलिए अगर आप बदबू से बचना चाहते है तो हमेशा बाथरूम का दरवाजा थोड़ा खुला रखें. इन उपायों को अपना कर आप गर्मी के मौसम से असानी से निजात पा सकते है. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो