नई दिल्ली: सर्दियों में मौसम के बदलाव के साथ कई स्वास्थ्य समस्याएं परेशान करने लगती हैं. जुकाम-खांसी, गले में खराश और सांस की तकलीफ इन मौसमों में आम हैं. ऐसे में परंपरागत घरेलू उपाय अक्सर दवाओं से ज्यादा असरदार साबित होते हैं. इन्हीं में से एक है अदरक का हलवा, जिसे बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक आसानी से खा सकते हैं. यह सिर्फ स्वादिष्ट मिठाई नहीं बल्कि इम्यूनिटी बढ़ाने और फेफड़ों को स्वस्थ रखने में भी मददगार है.
अदरक का हलवा पुराने जमाने की रेसिपी है, जिसे दादी-नानी सर्दियों में बनाना शुरू कर देती थीं. इसे बनाकर 3-4 दिन तक सुरक्षित रखा जा सकता है. हलवा बनाने में इस्तेमाल होने वाले अदरक और अन्य सामग्री गर्म तासीर के होते हैं और सर्दियों में शरीर को प्राकृतिक तरीके से गर्म रखते हैं.
1. 150 ग्राम अदरक (बारीक कद्दूकस की हुई)
2. आधा चम्मच सोंठ पाउडर
3. 1 कप गुड़ (मोटा कटा हुआ)
4. आधा कप पिसी चीनी (कैस्टर शुगर)
5. 1 छोटा चम्मच हरी इलायची पाउडर
6. 3 बड़े चम्मच देसी घी
7. 8-10 पिस्ता बारीक कटे हुए
8. 8-10 बादाम बारीक कटे हुए
9. 1 कप गेहूं का आटा
10. 15-16 खजूर के बीज बारीक कटे हुए
11. 1 कप ताजा कसा हुआ नारियल
1. सिरप तैयार करें
एक गहरे पैन में 4.5-5 कप पानी डालें. इसमें गुड़ और चीनी डालकर उबालें. सोंठ पाउडर और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से घोलें. इसे तब तक पकाएं जब तक गुड़ और चीनी पूरी तरह घुल न जाए.
2. अदरक भूनें
मोटी तली के पैन में 2 चम्मच घी डालें और उसमें कद्दूकस की अदरक भूनें. इसे भूनकर अलग प्लेट में निकाल लें.
3. आटा रोस्ट करें
बचे हुए घी में गेहूं का आटा धीमी आंच पर गोल्डन होने तक भूनें. इसमें भुनी अदरक, खजूर, पिस्ता और बादाम डालकर मिलाएं.
4. सिरप मिलाएं और पकाएं
तैयार गुड़-चीनी का सिरप मिश्रण में डालें और 2 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. हलवा अगर स्टिकी लगे तो 1 चम्मच घी डाल सकते हैं. अंत में इलायची पाउडर और पिस्ता से गार्निश करें.
अदरक एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर हर्ब है. इसके नियमित सेवन से जुकाम-खांसी, मितली, हाई ब्लड शुगर, डाइजेशन में सुधार, पीरियड्स के दर्द और ऐंठन में राहत मिलती है. यह वेट लॉस में भी सहायक है और सर्दियों में शरीर को गर्म रखता है.
First Updated : Tuesday, 16 December 2025