नया साल सिर्फ कैलेंडर बदलने के तैर पर नहीं बल्कि एक नई शुरुआत के तैर पर देखा जाता है. रिश्तों में नई शुरुआत करने का भी इसे सबसे अच्छा समय माना जाता है. इस मौके पर लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूलकर प्यार, भरोसे और समझदारी के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं. अगर आप भी नए साल की शुरुआत अपने पार्टनर के चेहरे पर मुस्कान लाकर करना चाहते हैं, तो एक प्यारा-सा गिफ्ट इसमें आपकी मदद कर सकता है.
सही तोहफा न सिर्फ आपके जज्बातों को बयां करता है, बल्कि रिश्ते को और भी मजबूत बनाता है. अगर आप सोच रहे हैं कि नए साल पर अपने पार्टनर को क्या खास गिफ्ट दें, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं 5 ऐसे बेहतरीन गिफ्ट आइडियाज, जो आपके प्यार को और गहराई देंगे.
नए साल के मौके पर ज्वेलरी को एक क्लासिक और पसंदीदा गिफ्ट माना जाता है. खासकर महिलाओं के लिए यह तोहफा हमेशा खास होता है. आप अपने पार्टनर को खूबसूरत ईयररिंग्स, नेकलेस, ब्रेसलेट या रिंग गिफ्ट कर सकते हैं.अगर चाहें तो उनकी पसंद के अनुसार कस्टम डिजाइन भी बनवा सकते हैं. वहीं, पुरुषों के लिए घड़ी, स्मार्टवॉच, वॉलेट या स्टाइलिश की-चेन अच्छा विकल्प हो सकता है. ये गिफ्ट्स रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने के साथ-साथ आपकी याद भी दिलाते रहेंगे.
अगर आप अपने रिश्ते की पुरानी खूबसूरत यादों को फिर से जीना चाहते हैं, तो फोटो फ्रेम एक शानदार गिफ्ट हो सकता है. आप अपने पार्टनर के साथ बिताए खास पलों की तस्वीरें फ्रेम करवा सकते हैं. चाहें तो उनकी बचपन की फोटो या कोई खास यादगार तस्वीर भी शामिल कर सकते हैं. यह गिफ्ट भावनाओं से जुड़ा होता है और दिल को छू जाता है.
घर या ऑफिस की सजावट के लिए शोपीस भी एक अच्छा विकल्प है. आप अपने पार्टनर की पसंद के अनुसार कोई सुंदर शोपीस चुन सकते हैं. यह गिफ्ट न सिर्फ देखने में अच्छा लगता है, बल्कि जब भी पार्टनर उसे देखेंगे, उन्हें आपकी याद आएगी. इसे अलमारी, स्टडी टेबल या ऑफिस डेस्क पर रखा जा सकता है.
आजकल पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स का चलन काफी बढ़ गया है. आप अपने पार्टनर को नाम या फोटो वाला मग, कुशन, पेंडेंट, रिंग या डायरी गिफ्ट कर सकते हैं. ऐसे गिफ्ट्स खास इसलिए होते हैं क्योंकि इनमें आपका व्यक्तिगत जुड़ाव होता है. इन्हें देखकर पार्टनर को हर बार अपनापन और प्यार महसूस होता है.
नए साल की खुशी बिना मिठास के अधूरी लगती है। ऐसे में आप अपने पार्टनर के लिए न्यू ईयर केक ऑर्डर कर सकते हैं. केक पर कोई प्यारा सा मैसेज लिखवाकर इस सरप्राइज को और भी खास बनाया जा सकता है. यह छोटा-सा तोहफा रिश्ते में मिठास घोलने का काम करेगा. First Updated : Saturday, 27 December 2025