अब पुरुष भी लेंगे गर्भनिरोधक गोली, ट्रायल में मिली बड़ी सफलता

वैज्ञानिकों ने पुरुषों के लिए एक क्रांतिकारी गर्भनिरोधक गोली विकसित कर ली है. अब पुरुष इस गोली को यौन संबंध बनाने से पहले ले सकते हैं, जिससे उनकी पार्टनर को प्रेगनेंसी की चिंता नहीं रहेगी.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

Contraceptive Pill for Men: अब पुरुषों के लिए भी गर्भनिरोधक गोली बजार में होगा. जी हा वैज्ञानिकों ने इस दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है और इसके लिए उन्होंने एक नई दवा विकसित की है जिसका नाम YCT-529 है. इस दवा का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह हार्मोनल नहीं है, बल्कि यह उस प्रोटीन की क्रिया को प्रभावित करती है. जो शुक्राणुओं के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है. इस दवा के पहले ह्यूमन ट्रायल में सफलता प्राप्त हुई है, और अब इसके अगले दो ट्रायल किए जाएंगे. इसके बाद यह दवा बाजार में उपलब्ध हो जाएगा.

YCT-529 दवा का हार्मोन पर असर

YCT-529 एक गैर-हार्मोनल गर्भनिरोधक दवा है, जो पुरुषों के स्पर्मेटोजोआ के निर्माण में भूमिका निभाने वाले एक प्रोटीन की क्रिया को बाधित करती है. यह प्रोटीन रेटिनोइक एसिड (विटामिन A का एक रूप) की मदद से टेस्टिकल्स में स्पर्मेटोजोआ के विकास को नियंत्रित करता है. YCT-529 इस प्रक्रिया को ब्लॉक करता है, जिससे शुक्राणुओं की संख्या कम हो जाती है और प्रेगनेंसी की संभावना घट जाती है. इस दवा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पुरुषों के हार्मोनल स्तर को किसा भी तरह से प्रभावित नहीं करेगी. 

पहले ह्यूमन ट्रायल में सफलता

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, YCT-529 का यह जांच एक 'फेज 1a क्लिनिकल ट्रायल' था, जिसमें दवा की सुरक्षा का मूल्यांकन किया गया. इस ट्रायल में 16 स्वस्थ पुरुषों को अलग-अलग मात्रा में दवा दी गई और उनकी निगरानी की गई. शोधकर्ताओं ने यह जांचा कि दवा के सेवन से किसी प्रकार के दुष्प्रभाव तो नहीं हो रहे हैं. परिणाम बेहद अच्छा रहा. ट्रायल में कोई गंभीर दुष्प्रभाव नहीं पाया गया, और न ही हार्मोनल स्तर में कोई गिरावट आई. मूड और यौन इच्छा पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ा, जिससे यह साफ हो गया कि यह दवा मानसिक या यौन दुष्प्रभावों से मुक्त है.

चूहों और बंदरों में भी प्रभावी

YCT-529 की प्रभावशीलता को पहले चूहों और मेल बंदरों पर परीक्षण किया गया था, और यह दवा 99 प्रतिशत प्रभावी पाई गई थी. खास बात यह है कि इस दवा को बंद करने के बाद चूहों में 6 सप्ताह और बंदरों में 10-15 सप्ताह में प्रजनन क्षमता वापस आ गई थी. इस अध्ययन से यह साबित हुआ कि यह दवा न केवल प्रभावी है, बल्कि यह शरीर में हार्मोनल बदलाव भी नहीं लाती, जिससे इसका लंबा उपयोग भी सुरक्षित हो सकता है.

मूड पर प्रभाव

YCT-529 के इस ह्यूमन ट्रायल ने साबित कर दिया कि यह दवा पुरुषों की यौन इच्छा (लिबिडो) को बिल्कुल प्रभावित नहीं करती, न ही उनका मूड प्रभावित हुआ. खासकर उन लोगों को भी कोई कठिनाई नहीं हुई, जिन्होंने सबसे अधिक 180 मिलीग्राम की डोज ली. शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि दवा का सेवन भोजन के साथ या बिना भोजन के समान रूप से किया जा सकता है, और इसका असर उसी तरह रहता है.

YCT-529 के पहले ह्यूमन ट्रायल के सफल परिणाम पुरुषों के लिए एक नये युग की शुरुआत का संकेत दे रहे हैं, जहां वे भी सुरक्षित और प्रभावी गर्भनिरोधक विकल्प का लाभ उठा सकते हैं. इसके अगले ट्रायल्स और अनुमोदन के बाद, यह दवा बाजार में उपलब्ध हो सकती है, जिससे पुरुषों के लिए गर्भनिरोधक गोलियों का विकल्प तैयार हो जाएगा.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag