मिनटों में दूर होगी कूलर से आ रही है सड़ी बदबू, अभी अपनाएं ये घरेलू उपाय
कूलर के टैंक में लंबे समय तक एक ही पानी भरा रहने से उसमें बैक्टीरिया और फंगस पनपने लगते हैं, जो बदबू की सबसे बड़ी वजह होती है. ऐसे में सबसे जरूरी है कि कूलर का पानी नियमित रूप से बदला जाए.

नई दिल्ली: गर्मी के मौसम में कूलर लोगों को राहत जरूर देता है, लेकिन कई बार इसकी हवा के साथ आने वाली अजीब बदबू परेशानी बढ़ा देती है. खासतौर पर कूलर से आने वाली मछली जैसी स्मेल लोगों के लिए बड़ी समस्या बन जाती है. दरअसल, यह बदबू किसी तकनीकी खराबी से नहीं बल्कि गंदगी, पुराने पानी और लंबे समय तक सफाई न होने की वजह से पैदा होती है. इस बीच अच्छी बात यह है कि कुछ आसान घरेलू उपायों से इस समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है. क्या है वो घरेलू उपाय चलिए है जानते है.
नियमित रूप से बदले पानी
कूलर के टैंक में लंबे समय तक एक ही पानी भरा रहने से उसमें बैक्टीरिया और फंगस पनपने लगते हैं. यही बैक्टीरिया बदबू की सबसे बड़ी वजह बनते हैं. ऐसे में सबसे जरूरी है कि कूलर का पानी नियमित रूप से बदला जाए. अगर कई दिनों से पानी नहीं बदला गया है, तो सबसे पहले टैंक को पूरी तरह करके खाली कर साफ पानी भरना चाहिए.
कूलर की घास बदले
कूलर के पैड्स यानी घास से भी दुर्गंध फैलती है. बता दें, लगातार गीले रहने के कारण इनमें धूल और गंदगी जमा हो जाती है. ऐसे में पैड्स को अच्छी तरह धोना या जरूरत पड़ने पर बदल देना बेहतर ऑप्शन माना जाता है. अगर तुरंत नए पैड्स उपलब्ध न हों, तो उन्हें कुछ समय धूप में सुखाने से भी बैक्टीरिया कम हो सकते हैं.
विनेगर का करें इस्तेमाल
बदबू दूर करने के लिए सफेद सिरका यानी विनेगर भी काफी असरदार माना जाता है. कूलर के पानी में 1 से 2 चम्मच विनेगर मिलाने से टैंक में मौजूद बैक्टीरिया कम होते हैं और बदबू धीरे-धीरे खत्म होने लगती है. बता दें, विनेगर एक प्राकृतिक डियोडराइजर की तरह काम करता है और हवा को ताजगी देता है.
क्या नहीं करना चाहिए
आजकल बाजार में कूलर परफ्यूम भी उपलब्ध हैं, जिनका इस्तेमाल लोग खुशबू के लिए करते हैं. कुछ लोग नींबू के छिलके, संतरे के छिलके या नीम की पत्तियां भी कूलर में डालते हैं. हालांकि ये उपाय केवल खुशबू के लिए मददगार हैं, लेकिन नियमित सफाई का कोई ऑप्शन नहीं हो सकते. इसके अलावा कूलर में डिटर्जेंट या तेज केमिकल डालने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे मोटर और अन्य पार्ट्स खराब हो सकते हैं. सही देखभाल और समय-समय पर सफाई करने से कूलर की हवा ताजा बनी रहती है और गर्मी से राहत मिलती है.


