नींद पूरी नहीं हुई, चेहरे पर डार्क सर्कल्स के साथ आपके चेहरे का ग्लो भी कहीं खो गया है तो रोज़ सुबह अपनाएं यह टिप्स, मिलेगा निखार

आजकल की भागदौड़ भरी दुनिया में लोगों को अपने ऊपर ध्यान देने के लिए भी समय नहीं रहता, ऐसे में वह अपने खुद का ही नुकसान कर बैठते हैं। ऐसी में उनके चेहरे का निखार और शरीर में बीमारियां अपना घर बना लेती हैं। बिज़ी लाइफ में यदि आपके चेहरे का ग्लो खो गया है, तो आपको महंगे - महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने और आपके पैसे खर्च करने की कोई जरूरत नहीं हैं, अपने बिज़ी दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर हमारे बताये टिप्स को फॉलो करें और ग्लोइंग स्किन पाएं।

calender

क्या हुआ आजकल आपका चेहरा मुरझाया हुआ लग रहा है? नींद पूरी नहीं हुई क्या, आँखों के नीचे भी डार्क सर्कल्स दिख रहे हैं..... चेहरे पर वो ग्लो नज़र नहीं आ रहा है। क्या आप भी ऐसी बातें सुन - सुन कर परेशान हो गयीं हैं। यदि हां तो इस समस्या को हल करने के लिए हमारे पास एक बेहतरीन इलाज है। यह तो आपको मालूम ही होगा की नींद पूरी न करने से आपके हेल्थ और चेहरे के ग्लो को प्रभावित करता है। जिसके कारण कई बीमारियां होने का खतरा बना  रहता है और आपके चेहरे का ग्लो भी कहीं गायब हो जाता है। जिसकी वजह से आप उम्र से पहले ही बूढ़े दिखने लगते हो। 


नींद पूरी न करने पर आपकी आँखों के नीचे सूजन, डार्क सर्कल्स, बॉडी में थकान आदि की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इंसान को करीबन 7 से 8 घंटे की नींद जरूर ही लेनी चाहिए। लेकिन आजकल की स्ट्रेस भरी लाइफ में काम के प्रेशर में लोग अपने ऊपर ध्यान देना ही भूल गए है। महिलाएं अपने चेहरे का ग्लो नैचुरली बढ़ाने की जगह मेकअप का सहारा लेने लगी हैं। ऐसे में यदि आप भी इन सब तरीको से परेशान हो चुकी हैं तो हमारी यह घरेलु और कमाल की टिप्स आपके बेहद ही काम आएगी। इस टिप्स को जानी - मानी एक्ट्रेस भाग्यश्री भी अपनी डेली रुटीन में अपनाती हैं। तो आइये जानते हैं क्या है वह कमाल की टिप - 

एक्ट्रेस भाग्यश्री बताती हैं की उनके बताये हुए इस टिप को यदि आप रोज़ाना सुबह 5 से 10 मिनट तक अप्लाई करेंगी तो आपके चेहरे की पफीनेस दूर हो जाएगी और साथ ही आपके चेहरे का खोया हुआ ग्लो भी वापस आएगा। 

अरे घबराइए नहीं, और ज़्यादा सोचिये नहीं। हमें मालूम है कुछ लोगों के  ख्याल जरूर आ रहा होगा की यह टिप हमारे बजट में तो होगा ना? इतनी बड़ी एक्ट्रेस कुछ बता रहीं हैं तो जरूर महंगा प्रोडक्ट ही होगा। लेकिन हम आपको बता दें, की ऐसा कुछ नहीं हैं। भाग्यश्री का यह कमाल के टिप को अपनाने के लिए आपको किसी खर्चे  नहीं करनी पड़ेगी। क्योंकि इसके लिए आपको चाहिए सिर्फ बर्फ। जी हाँ! सिर्फ और सिर्फ बर्फ, यह तो आप सभी के घर में आसानी से उपलब्ध होगा ही। तो आइये जानते हैं। 

ऐसे करें अप्लाई 

भाग्यश्री चेहरे के ग्लो को फिर से पाने के लिए रोज़ सुबह मॉर्निंग में फेस आइसिंग करने की सलाह देती हैं। फेस आइसिंग से उनका तात्पर्य है की रोज़ सुबह कुछ बर्फ के टुकड़े लेकर अपने फेस पर आराम - आराम से फिराएं। ऐसा आप रोज़ाना या सुबह - शाम 5 से 10 जरूर करें। इसके बाद आप अपने चेहरे पर फेस क्रीम या रोज़ाना इस्तेमाल करने वाला  मॉइश्चराइजर भी लगा सकती हैं। जिससे आपकी स्किन ड्राई न रहे। 

जानिए क्या हैं इसका फायदा?

* ऐसा रोज़ाना करने से आपकी स्किन के पफीनेस खत्म होगी, स्किन टाइट होगी और साथ ही आपके चेहरे पर नेचुरल निखार आएगा। जो की हर लड़की चाहती है। 
* एक्ने की समस्या दूर होगी। 
* ब्लड सर्कुलेशन ठीक होगा। 
*आपकी आँखों की थकान दूर होगी। 
* चेहरे की झुर्रियां थी होगी। 
* चेहरे के दाग - धब्बे दूर होते है और डार्क सर्कल्स भी कम होते हैं। 

नोट : यह सब टिप्स आप रोज़ाना जरूर ट्राई कीजिये, इससे आपको जरूर फायदा होगा और साथ ही आपको एक हफ्ते के अंदर ही रिजल्ट मिलना शुरू हो जायेगा। लेकिन इसके बावजूद भी आप इसके साथ - साथ अपनी नींद को पूरा करने की जरूर कोशिश करें। यह बेहद ही जरूरी है। 


 

First Updated : Sunday, 02 April 2023