Health tips: स्ट्रेस की समस्या से हैं परेशान, तो तुरंत करें ये उपाय

Health tips: आज के समय में अधिकतर लोगों को तनाव की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिससे हर कोई व्यक्ति बढ़ते तनाव से परेशान हैं। आप लोगों में से कई लोग ऐसे है जिन्हें काम के दैरान किसी बात पर स्ट्रेस होने लगता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना ऐसी समस्या को हल्के में लें लेना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

Shweta Bharti
Shweta Bharti

Health tips: आज के समय में अधिकतर लोगों को तनाव की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिससे हर कोई व्यक्ति बढ़ते तनाव से परेशान हैं। आप लोगों में से कई लोग ऐसे है जिन्हें काम के दैरान किसी बात पर स्ट्रेस होने लगता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना ऐसी समस्या को हल्के में लें लेना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सभी लोगों को कोई न कोई किसी न किसी वजह से स्ट्रेस का सामना करना पड़ता है।यदि आप इस तरह की समस्या को नजरअंदाज करते हैं, तो ऐसी समस्या कुछ दिनों बाद आपको बीमार कर सकती हैं।

यह आपके मानसिक और शारीरिक विकास पर गंभीर असर डाल सकता है। जिससे आपके शरीर में कई तरह की बीमारियां शुरु हो सकती हैं।आप ने ऐसे किसी व्यक्ति को जरुर देखा होगा जो स्ट्रेस की समस्या से परेशान होकर डॉक्टर से अपना इलाज कराते हैं।

साथ ही डॉक्टर की दी हुई औषधियों का सेवन करते रहते हैं।आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिसे करने के बाद आपकी सेहत पर जरुर असर दिखेगा।

मोबाइल के प्रयोग से रहें दूर

आप ने कई लोगों को मोबाइल लगातार चलाते हुएं देखा होगा, साथ ही आपने ये भी सुना होगा कि मोबाइल या कंप्यूटर में अधिक समय बिताने से आपका स्ट्रेस बढ़ सकता है।जिससे आपकी सेहत पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।अधिक वक्त तक स्क्रीन पर अपना समय बिताने से शरीर में कई तरह की बीमारियां देखी जा सकती हैं।

एक्सरसाइज करें

जैसा कि आप लोग जानते ही हैं कि हमारे शरीर के लिए एक्सरसाइज करना कितना जरुरी है। साथ ही इसे करने से हमारे शरीर में होने वाली अनेक प्रकार की बीमारियां भी शरीर से दूर रहती हैं।यदि कोई व्यक्ति स्ट्रेस की समस्या से परेशान है, इस समस्या को दूर करने के लिए कई तरह के योग किए जा सकते हैं।

मन का काम जरुर करें

कई जब हम अधिक व्यस्त रहते हैं, तो हम अपने मन का काम नहीं कर पाते हैं, काम के दौरान हमे इतना तनाव रहता है कि हम उस काम के अलावा और कुछ करने की कोशिश ही नहीं करते हैं।ऐसे समय में अपने लिए थोड़ा समय निकालना चाहिए और जो हमारा मन करता उस तरह की चीजों को करना चाहिए ।ऐसा करने आपका मन भी शांत रहेगा और स्ट्रेस भी दूर होने लगेगा।

calender
29 March 2023, 04:21 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो