High-Protein Vegetables: जब भी प्रोटीन की बात होती है, तो ज्यादातर लोग अंडे, चिकन और डेयरी प्रोडक्ट्स को ही इसके मुख्य स्रोत मानते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ सब्जियां भी अंडे से ज्यादा प्रोटीन देती हैं? अगर आप शाकाहारी हैं और बिना नॉनवेज खाए अपने शरीर को ताकतवर बनाना चाहते हैं, तो ये सब्जियां आपकी डाइट में जरूर होनी चाहिए.
इन सब्जियों में न सिर्फ हाई प्रोटीन होता है, बल्कि ये विटामिन, फाइबर और मिनरल्स का भी बेहतरीन स्रोत हैं. खास बात यह है कि ये आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ-साथ मसल्स ग्रोथ और हड्डियों की मजबूती में भी मदद करती हैं. आइए जानते हैं ऐसी 5 सुपरफूड सब्जियों के बारे में, जो आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकती हैं.
पालक को आमतौर पर आयरन के बेहतरीन स्रोत के रूप में जाना जाता है, लेकिन इसमें प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. 100 ग्राम पालक में लगभग 2.9 ग्राम प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने और मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करता है. यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर इम्यून सिस्टम को भी बूस्ट करता है.
सहजन, जिसे ड्रमस्टिक के नाम से भी जाना जाता है, पोषक तत्वों का पावरहाउस है. 100 ग्राम सहजन में करीब 9 ग्राम प्रोटीन होता है, जो इसे सुपरफूड की कैटेगरी में लाता है. यह न केवल मसल्स को मजबूती देता है, बल्कि हड्डियों और इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाता है.
ब्रोकोली को हेल्दी लाइफस्टाइल का प्रतीक माना जाता है. इसमें प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होते हैं. 100 ग्राम ब्रोकोली में लगभग 2.8 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. यह दिल को हेल्दी रखने के साथ-साथ वजन घटाने में भी मदद करती है.
अगर आप कम कैलोरी में ज्यादा प्रोटीन चाहते हैं, तो मशरूम सबसे अच्छा ऑप्शन है. 100 ग्राम मशरूम में करीब 3.1 ग्राम प्रोटीन होता है, जो मसल्स बिल्डिंग और इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए फायदेमंद है.
हरी मटर स्वाद में तो बेहतरीन होती ही है, साथ ही यह प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत है. 100 ग्राम हरी मटर में लगभग 5 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. यह न केवल मसल्स की मजबूती बढ़ाती है, बल्कि दिल की सेहत का भी ध्यान रखती है. First Updated : Friday, 14 February 2025