सीने की जलन से हैं परेशान इन घरेलू नुस्खों से मिलेगा तुरंत आराम

आजकल के खराब खान-पान के कारण शरीर में कई तरह की बीमारियां देखने को मिलती हैं जिनमें सबसे पहले सीने में जलन की समस्या शुरू होती है। कई हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि सीने में जलन अधिकतर एसिडिक फूड का सेवन करने से होती है।

Shweta Bharti
Shweta Bharti

हाइलाइट

  • सीने में जलन होना आज के समय में एक आम बात हो चुकी है यह समस्या तेजी के साथ लोगों को अपना शिकार बना रही है।

सीने में जलन होना आज के समय में एक आम बात हो चुकी है यह समस्या तेजी के साथ लोगों को अपना शिकार बना रही है। कई लोगों को मानना है कि गलत खान-पान के चलते स तरह की समस्या शरीर में शुरू हो सकती है। कई लोगों को अचानक ही सीने में जलन की समया शुरू हो जाती है और उन्हें समझ नहीं आता कि ऐसा क्यों हो रहा है?

ऐसी स्थिति में आपको विशेष ध्यान रखना चाहिए कुछ भी खाने या पीने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेना चाहिए। कई बार ऐसा होता कि हम अधिकतर मसाले वाली चीजों का सेवन कर लेते हैं जिससे सीने में जलन और दर्द की परेशानी खड़ी हो जाती है।

अधिकतर लोगों की आदत होती है कि सीने में जलने होते ही वह डॉक्टर के पास इलाज कराने के लिए चले जाते हैं। जरूरी नहीं है कि आप इस समस्या का इलाज डॉक्टर से ही करा सकते हैं बल्कि इस समस्या का इलाज घरेलू नुस्खे भी हैं जिनका प्रयोग करके आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते है कि सीने की जलने के घरेलू नुस्खे क्या हैं?

जानें घरेलू उपाय

1. सीने में उठ रही जलन को खत्म करने के लिए दही को डाइट में आप शामिल कर सकते हैं।

2. जिन लोगों को सीने में जलन की शिकायत होती है ऐसे लोगों को पपीता का सेवन करना चाहिए पपीता में मौजूद गुण इस समस्या से छुटकारा दिलाने में काफी मदद करते हैं।

3. इसके साथ ही आप ठंडी लस्सी का सेवन रोजाना कर सकते हैं।

4. कई हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि ऐसी समस्या से लड़ने के लिए सबसे पहले केला का सेवन करना चाहिए।

5. इसके साथ ही जलन होने पर अदरक का भी आप सेवन कर सकते हैं। यदि किसी को सीने में जलन है तो मसालेदार खाने से दूर रहना चाहिए।

calender
25 June 2023, 05:23 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो