World Blood Donor Day: जानिए एक व्यक्ति कितनी बार कर सकता है ब्लड डोनेट?

World Blood Donor Day: रक्तदान को महादान के नाम से भी जाना जाता है। आप अपना बल्ड डोनेट करके किसी भी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। हर साल 14 जून को पूरे विश्व में रक्तदान दिवस मनाया जाता है।

Shweta Bharti
Shweta Bharti

हाइलाइट

  • आप अपना ब्लड डोनेट करके किसी भी इंसान की जान बचा सकते हैं। रक्तदान को समाज में महादान के नाम से भी जाना जाता है।

World Blood Donor Day: आप अपना ब्लड डोनेट करके किसी भी इंसान की जान बचा सकते हैं। रक्तदान को समाज में महादान के नाम से भी जाना जाता है। इसके साथ ही बल्ड डोनेट कर आप न केवल उस व्यक्ति की जान बचा सकते है बल्कि इसका प्रभाव आपके शरीर पर सकारात्मक पड़ता है।  ब्लड एक ऐसी चीज है जिसे न तो बनाया जा सकता है और न ही जल्द से जल्द इसकी आपूर्ति की जा सकती है। ब्लड इंसान के शरीर में पौष्टिक आहार लेने से बनता है। कई बार जब हम बीमार पड़ जाते हैं तो शरीर में सबसे पहले खून की कमी आ जाती है। जिससे डॉक्टर को किसी अन्य व्यक्ति का ब्लड लेना पड़ता है जिससे उस रोगी की जान बचाई जा सके।

 ब्लड डोनेट करने का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है। किसी रोगी को अपना रक्त दान करने से उस रोगी की जान बचाई जा सकती है। आपको बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन, अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस संघ एंव रेड क्रीसेंट समाज में सन 2004 में 14 जून को वार्षिक तौर पर पहली बार इसकी शुरूआत की गई थी।

एक व्यक्ति के शरीर में 10 यूनिट यानी 5-6 लीटर रक्त होता है। जो व्यक्ति अपना रक्तदान करता है उसे केवल 1 यूनिट रक्त ही देना पड़ता है। यह जानना आपके बेहद जरूरी है कि पुरुष वर्ग हर 3 महीने और महिलाएं हर 4 महीने के अंतराल में नियमित रक्तदान कर सकते हैं।

यदि आप किसी व्यक्ति को रक्तदान करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको ये याद रखना होगा कि आपको किसी भी प्रकार की बीमारी नहीं होनी चाहिए तभी आप अपना रक्तदान कर सकते हैं ।

calender
12 June 2023, 02:00 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो