Bahrain Tourist Spots: अगर आप विदेश यात्रा का मन बना रहे हैं तो बहरीन आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है. दुबई की तुलना में यह देश सस्ता है और आपको दुबई जैसा ही शांति और आराम देता है. बहरीन में आप सदियों पुराने किलों के पास खड़े चमकदार टावरों को देख सकते हैं, सुबह किसी बाजार में मोतियों का मोलभाव कर सकते हैं और दोपहर में बीच पर आराम कर सकते हैं. शाम के समय अरब की खाड़ी में सूरज के डूबने का दृश्य मन को मंत्रमुग्ध कर देता है. कपल्स और परिवार दोनों के लिए यह छोटा और खूबसूरत देश आसानी से घूमने के लिए आदर्श है.
सबसे खास बात यह है कि भारतीयों के लिए बहरीन का वीजा पाना बेहद आसान है. आप केवल 1,168 रुपए में वीजा प्राप्त कर सकते हैं और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन या वीजा ऑन अराइवल का विकल्प चुन सकते हैं.
आपका वीजा प्रकार आपके यात्रा उद्देश्य पर निर्भर करता है. अगर आप छुट्टियों या परिवार/मित्र से मिलने जा रहे हैं, तो टूरिस्ट वीजा अप्लाई करें. थोड़े समय के लिए गुजरने के लिए ट्रांजिट वीजा चाहिए. काम के लिए यात्रा कर रहे हैं तो वर्क वीजा अप्लाई करना होगा.
ई-वीजा के लिए यात्रा से पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और निर्धारित शुल्क का भुगतान करने के बाद वीजा प्राप्त होगा.
अगर आप चाहें तो बहरीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आगमन वीजा भी ले सकते हैं. इसके लिए पासपोर्ट और अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ होना जरूरी है.
ऑनलाइन वीजा शुल्क:
2 सप्ताह, सिंगल एंट्री: बीडी 10.000 (~2,336 रुपए)
3 महीने, डबल एंट्री: बीडी 17.000 (~3,972 रुपए)
1 साल, कई एंट्री: बीडी 45.000 (~10,515 रुपए)
2 सप्ताह, सिंगल एंट्री: बीडी 5.000 (~1,168 रुपए)
3 महीने, कई एंट्री: बीडी 12.000 (~2,804 रुपए)
पासपोर्ट कम से कम 6 महीने वैध होना चाहिए
यात्रा वीजा रोजगार की अनुमति नहीं देता
वापसी या आगे की यात्रा का कन्फर्म टिकट
कम से कम 1,000 अमेरिकी डॉलर बैंक स्टेटमेंट के साथ
बहरीन में अल फतेह ग्रैंड मस्जिद, बहरीन किला, अल अरीन वन्यजीव पार्क, बहरीन राष्ट्रीय संग्रहालय, बाब अल-बहरीन सूक, दिलमुन वाटर पार्क, बहरीन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और बीच जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल हैं.
First Updated : Friday, 19 September 2025