हर चीज़ का खोना भी बड़ी दौलत है | अमजद हैदराबादी

हर चीज़ का खोना भी बड़ी दौलत है। बेफ़िकरी से सोना भी बड़ी दौलत है॥ इफ़लास ने सख़्त-मौत आसाँ कर दी। दौलत का न होना भी बड़ी दौलत है॥

Janbhawana Times
Janbhawana Times

हर चीज़ का खोना भी बड़ी दौलत है।

बेफ़िकरी से सोना भी बड़ी दौलत है॥

इफ़लास ने सख़्त-मौत आसाँ कर दी।

दौलत का न होना भी बड़ी दौलत है॥


साँचे में अजल के हर घडी़ ढलती है।

हर वक़्त यह शमए-ज़िन्दगी जलती है॥

आती-जाती है साँस अन्दर-बाहर।

या उम्र के हलक़ पर छुरी चलती है॥


हासिल न किया महर से ज़र्रा तुमने।

दरिया से पिया न एक क़तरा तुमने॥

‘अमजद’ साहब! ख़ुदा को क्या समझोगे?

अब तक ख़ुद ही को जब न समझा तुमने॥

calender
30 July 2022, 03:05 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो