दिल में उसके डर बैठा है | अमन चाँदपुरी

दिल में उसके डर बैठा है इस कारण छुपकर बैठा है ख़ुशियां फिर बदलीं मातम में मौला तू किस घर बैठा है

Janbhawana Times

दिल में उसके डर बैठा है

इस कारण छुपकर बैठा है

 

ख़ुशियां फिर बदलीं मातम में

मौला तू किस घर बैठा है

 

ख़्वाब पुराने फिर आये क्या

चश्म किये क्यों तर बैठा है

 

रहम नहीं खाता है मुझपर

छाती पर ख़ंजर बैठा है

 

खाली है ख़ुद भीतर से जो

वो पैमाना भर बैठा है

 

लौट चलो फ़ौरन रास्ते में

गुण्डों का लश्कर बैठा है

 

जल्दी से ऐ चाँद निकल आ

आज 'अमन' छत पर बैठा है

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो