महाराष्ट्र: अहमदनगर जिला अस्पताल में आग लगने से 10 लोगों की मौत

महाराष्ट्र: अहमदनगर जिला अस्पताल में आग लगने से 10 लोगों की मौत

Lalit Hudda
Lalit Hudda

शनिवार सुबह महाराष्ट्र के अहमदनगर जिला अस्पताल में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी के इसमे जलकर 10 लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि , यह आग अस्पताल के आसीयू में लगी। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।

घटना के बाद अस्‍पताल में भर्ती अन्‍य मरीजों को दूसरे अस्‍पताल में स्‍थानांतरित कर दिया गया है। आग से झुलसे हुए लोगों का भी इलाज किया जा रहा है। आग बुझाने के लिए दमकल वाहन मौके पर मौजूद हैं। अस्‍पताल में मौजूद कर्मचारी स्‍थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।

इस दुखद घटना पर पीएम मोदी ने कहा, महाराष्ट्र के अहमदनगर के एक अस्पताल में आग लगने से हुए लोगों की मृत्यु से दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना। घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हो।

.
calender
06 November 2021, 10:13 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो