जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन में महाराष्ट्र ने स्थापित किया नया कीर्तिमान

जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन में महाराष्ट्र ने स्थापित किया नया कीर्तिमान

Lalit Hudda
Lalit Hudda

स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में चल रहे संयुक्त राष्ट्र के 26वें जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन में महाराष्ट्र ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जलवायु परिवर्तन को लेकर किए गए विकास कार्यों के लिए महाराष्ट्र को अंडर 2 गठबंधन फॉर क्लाइमेट एक्शन ने इंस्पायरिंग रीजनल लीडरशिप अवार्ड प्रदान किया है। महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने राज्य की ओर से पुरस्कार ग्रहण किया।

अंडर 2 के तीन पुरस्कारों में से एक जीतने वाला महाराष्ट्र भारत का पहला राज्य है। इसके साथ ही महाराष्ट्र भी संयुक्त राष्ट्र की रेस टू जीरो इनिशिएटिव में शामिल हो गया है। महाराष्ट्र ने अंडर 2 की सभी तीन श्रेणियों- प्रेरक क्षेत्रीय नेतृत्व, रचनात्मक जलवायु समाधान और जलवायु भागीदारी के लिए प्रविष्टियां भेजी थीं। अन्य दो पुरस्कार ब्रिटिश कोलंबिया (कनाडा) ने क्रिएटिव क्लाइमेट सॉल्यूशंस के लिए और क्यूबेक (कनाडा) ने क्लाइमेट पार्टनरशिप के लिए जीते हैं।

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कार्यक्रम को पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने संबोधित किया। ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए भारत का नेतृत्व करना चाहता है। मैंग्रोव का संरक्षण और जलवायु परिवर्तन पर देश में पहला राज्यव्यापी कार्यक्रम महाराष्ट्र ने शुरू किया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षणवादी हैं। उन्होंने हमें एक बेहतर सपने देखने का मौका दिया है। हमने 'माझी वसुंधरा' नामक अभियान की शुरुआत की है।

.
calender
08 November 2021, 08:56 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो