गुलाम नबी आजाद भाजपा की तारीफ करते हुए बोले- 'PM मेहनती है इसमें कोई शक नही'

कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद ने ''इसमें कोई शक नहीं है कि प्रधानमंत्री मेहनती हैं...हम बीजेपी की तारीफ भी करते हैं और आलोचना भी.'' इससे एक दिन पूर्व गुलाम नबी आजाद ने कहा था कि पीएम मोदी कभी बदले की भावना से काम नहीं करते वहीं उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव पर कांग्रेस पर सवाल पूछे जाने पर कहा कि कांग्रेस को राष्ट्रीय पार्टी की भूमिका निभानी चाहिए।

calender
05 April 2023, 05:06 PM IST

कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद ने एक बार आज भाजपा और प्रधानमंत्री की तारीफ की है। गुलाम नबी आजाद जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री रहे है। आपको बता दें कि मोदी की तारीफ करने पर मतभेद को लेकर नई बहस छिड़ गई है। वही गुलाम नबी आजाद ने अपने विरोधियों समते कांग्रेस पर निशाना साधा है। तो वही दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्विजय सिंह ने गुलाम नबी आजाद को ट्वीट कर जवाब दिया हैं।

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि ''इसमें कोई शक नहीं है कि प्रधानमंत्री मेहनती हैं...हम बीजेपी की तारीफ भी करते हैं और आलोचना भी.'' इससे एक दिन पूर्व गुलाम नबी आजाद ने कहा था कि पीएम मोदी कभी बदले की भावना से काम नहीं करते वहीं उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव पर कांग्रेस पर सवाल पूछे जाने पर कहा कि कांग्रेस को राष्ट्रीय पार्टी की भूमिका निभानी चाहिए।

DAP प्रमुख गुलाम नबी आज़ाद ने कहा कि 'हम 24 घंटे नींद से उठकर मोदी और भाजपा को गालियां नहीं देते। विदेश नीति में दुनिया विफल हो गई परन्तु भारत सफल हुआ है...कुछ चीजों में भाजपा को सुधार करना होगा नहीं तो उनका भी कांग्रेस जैसा हाल हो सकता है। विधानसभाओं को तोड़फोड़ करने का सिलसिला बंद करना होगा। कुछ कमियां सभी राजनीतिक पार्टियों में होती हैं, कांग्रेस में भी कुछ कमियां रही हैं। मैं आशा करता हूं कि कांग्रेस पार्टी उन गलतियों को ठीक करे, आगे बढ़े और एक राष्ट्रीय पार्टी की भूमिका निभाए।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्विजय ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "गुलाम नबी भाईजान आप कांग्रेस को क्या expose और demolish करेंगे, पहले कश्मीर में अपनी पार्टी को तो बचा लीजिए। 40 साल कांग्रेस में रहकर आपने पार्टी के साथ दगा कर दिया..अब भाजपा व मोदी जी की बैसाखियों के सहारे क्या हासिल कर लेंगे!!"
 

calender
05 April 2023, 03:57 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो