पंजाब मंत्रिमंडल का जत्था करतारपुर साहिब के लिए रवाना

पंजाब मंत्रिमंडल का जत्था करतारपुर साहिब के लिए रवाना

Lalit Hudda
Lalit Hudda

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट का प्रतिनिधिमंडल आज श्री करतारपुर साहिब पहुंचेगा। पंजाब कैबिनेट का जत्था तय कार्यक्रम के अनुसार पहले ही पाकिस्तान के लिए रवाना हो चुका है।

जबकि पंजाब भाजपा का जत्था प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की अगुवाई में सुबह रवाना हुआ है। इस जत्थे में सुखवंत सिंह धनोला, जसविंदर सिंह ढिल्लों, एस.एस. चन्नी, हरजीत सिंह ग्रेवाल, बिक्रमजीत सिंह चीमा, राजिंदर मोहन सिंह छीना, जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा, तीक्षन सूद, शिवबीर सिंह राजन, मंजीत सिंह राय और के.डी. भंडारी आदि शामिल हैं।

READ MORE: 17 नवंबर से दोबारा खुल जाएगा करतारपुर कॉरिडोर

करतारपुर कॉरिडोर खुलने के दूसरे दिन सुबह से ही श्रद्धालु पाकिस्तान के गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में पहुंच रहे हैं। सुबह पंजाब भाजपा नेताओं का दल करतारपुर साहिब के लिए रवाना हुआ। वहीं, तीर्थयात्रियों को सुबह ही जांच के लिए भेजा गया है।

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्रियों और राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल आज कॉरिडोर से गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के लिए रवाना हो चुका है। प्रथम चरण में पंजाब के अधिकतर मंत्री और अधिकारी इस जत्थे में शामिल हैं। इसमें शामिल कुल श्रद्धालुओं की संख्या 17 है।

जबकि अन्य मंत्री और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू कल 20 नवंबर को करतारपुर साहिब रवाना होंगे। नवजोत सिंह सिद्धू को करतारपुर जाने की इजाजत नहीं दी गई है। पहले के कार्यक्रम के अनुसार उन्हें भी मुख्यमंत्री चन्नी और मंत्रियों के साथ करतारपुर साहिब जाना था। वह अब 20 नवंबर को श्री करतारपुर साहिब जाएंगे।

.
calender
18 November 2021, 07:52 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो