27 जून से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन

मंगल ग्रह को साहस व पराक्रम का कारक माना गया है। मंगलदेव अपनी स्वराशि मेष में 27 जून को प्रवेश करेंगे। मंगल के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि तक पर पड़ेगा। लेकिन कुछ राशि वालों को मंगल राशि

Janbhawana Times
Janbhawana Times

मंगल ग्रह को साहस व पराक्रम का कारक माना गया है। मंगलदेव अपनी स्वराशि मेष में 27 जून को प्रवेश करेंगे। मंगल के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि तक पर पड़ेगा। लेकिन कुछ राशि वालों को मंगल राशि परिवर्तन का जबरदस्त फायदा होगा। 

मेष राशि- इस राशि के लोगों के लिए मंगल ग्रह लाभकारी साबित होता है। इस दौरान आपको करियर व व्यापार में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। पार्टनरशिप के काम में आपको सफलता हासिल हो सकती है। मंगल गोचर आपको नौकरी में पदोन्नति दिला सकता है।

मिथुन राशि- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन राशि वालों के लिए मंगल गोचर शुभ साबित होगा। नौकरी में आपको लाभ मिलने के आसार हैं। आय के नए रास्ते बनेंगे। आमदनी में वृद्धि हो सकती है। कार्यस्थल पर आपकी छवि में सुधार होगा। 

सिंह राशि -इस राशि वालों के लिए नौकरी व फलों की प्राप्ती होती है। निवेश के लिहाज से समय अनुकूल है। अविवाहित जातकों का विवाह तय हो सकता है। धन आगमन के योग बनेंगे। सेहत अच्छी रहेगी और आपकी छवि में सुधार होगा।

तुला राशि- इस राशि वालों के लिए नौकरी पेशा में तरक्की मिल सकती है। करियर के लिहाज से यह समय अच्छा है। साझेदारी के काम में धन लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है।

calender
20 June 2022, 04:46 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो