होली 2023 : होली पर कर लीजिए ये आसान से उपाय, बदल जाएंगे सितारे, होंगे मालामाल

इस बार होलिका दहन का त्योहार 7 मार्च को मनाया जाएगा. होलिका दहन बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है और इस दिन कुछ आसान ज्योतिषीय उपाय करके घर में सुख समृद्धि के द्वार खोले जा सकते हैं।

Vineeta Vashisth
Vineeta Vashisth
होली भारत के मुख्य त्योहारों में से एक है। रंग भरे इस त्योहार में होलिका दहन के रूप में बुराई पर अच्छाई की जीत दिखाई जाती है। इस साल होली का त्योहार 7 मार्च को मनाया जाएगा। होलिका दहन सात मार्च को किया जाएगा और रंग भरी होली आठ मार्च को खेली जाएगी। होलिका दहन के साथ ही होलाष्टक समाप्त हो जाएंगे और घरों में मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। ज्योतिषीय दृष्टि से देखा जाए तो होलिका दहन किसी भी इंसान के जीवन में काफी महत्व रखता है। इसके ज्योतिषीय उपाय जातक को कई तरह से प्रभावित करते हैं और इसलिए होली पर सुख समृद्धि पाने के लिए कुछ आसान उपायों की बात ज्योतिष शास्त्र में कही गई है।
 
अगर आप भी जीवन में उन्नति, सुख और समृद्धि चाहते हैं तो होली पर कुछ आसान से उपाय करके अपने सितारे बुलंद कर सकते हैं जिससे ये रंग भरी होली आपकी किस्मत को शानदार बना दे। चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में
 
होलिका दहन के कुछ देर बाद होलिका दहन के स्थल से कुछ राख यानी भस्म उठाकर एक कपड़े में बांधकर अपने घर ले आएं। इसे घर की तिजोरी में रख दें। इससे साल भर घर में धन की कमी नहीं रहती। 
 
कर्ज से परेशान हैं तो होलिका दहन के दिन सुबह स्नान के पानी में हल्दी मिलाकर नहाने से कर्ज जल्दी उतरता है। 
 
होलिका की भस्म को मंदिर में रखें, जब भी किसी को नजर लग जाए तो उसके माथे पर होलिका की भस्म लगाने से नजर उतर जाती है। 
 
होलिका दहन के दिन सुबह नहाने से पहले हल्दी औऱ आटे का उबटन बनाकर उससे मालिश करनी चाहिए और उतरी हुई लोई को जलती हुई होलिका में डालने से व्यक्ति लंबी बीमारी से मुक्त हो जाता है। 
 
होलिका दहन के दिन सुबह नहा धोकर पूजा के वक्त  कच्ची हल्दी की पांच गांठ लें औऱ इन पर लाल सिंदूर लगा लें। अब इनको लाल कपड़े में बांधकर उस स्थान पर रख दें जहां आप पैसे रखते हैं। इस उपाय से आपके हाथ में पैसा टिकने लगेगा और घर में धन की बरकत होगी। माना जाता है कि हल्दी लक्ष्मी मां का प्रतीक है और इसे इस तरह रखने से घर में धन के मार्ग खुल जाते हैं।
calender
08 February 2023, 02:42 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो