Holi 2023 Vastu Tips: होली पर अपनाएं ये वास्तु उपाय, मिलेंगे कई बड़े फायदे

रंग वाली होली से पहले होलिका दहन का आयोजन किया जाता है और भगवान विष्णु व भक्त प्रहलाद की पूजा की जाती है। बता दें कि ज्योतिष पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन और अगले दिन रंग वाली होली खेली जाती है।

Shweta Bharti
Shweta Bharti

हिंदू धर्म में होली का त्योहार काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके अलावा यह साल में एक बार आता है जिसे लोग बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाना पसंद करते हैं। साथ ही इस दिन सभी लोगों के घरों में कई तरीके के पकवान बनाएं जाते हैं।इसके अलावा व्यक्ति अपने दोस्त और रिश्तेदार से मिलने जाते हैं। इस साल होली 8 मार्च को मनाई जायेगी ।

इस विशेष दिन पर सभी लोग पिछली बुराईयों को भूलकर होली पर रंग लगाते हैं । रंग वाली होली से पहले होलिका दहन का आयोजन किया जाता है और भगवान विष्णु व भक्त प्रहलाद की पूजा की जाती है। बता दें कि ज्योतिष पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन और अगले दिन रंग वाली होली खेली जाती है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि पूर्णिमा तिथि के दिन दान-धर्म करने से साधक को विशेष लाभ मिलता है।

 होली का त्योहार आनेवाला है इसे बहुत ही खुशी और उल्लास के साथ मनाया जाता है। एक-दूसरे को रंग लगाना और गले लगना, प्यार और सौहार्द को दर्शाता हैं होली को सिद्धी रात्रि भी कहा जाता है । इस उपाय करने से नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं। ऐसे में आप घर की खुशहाली के लिए होली के दिन वास्तु और ज्योतिष की मदद ले सकते हैं।आइए जानते हैं वह कौन-कौन सी वस्तु टिप्स हैं जिनसे घर में खुशहाली आती है?

किस रंग के कपड़े पहने?

होली शुरु होते ही कई लोग ऐसे होते हैं जो कपड़े पहनने के बारे में सोच नहीं पाते हैं ।होली के दिन कई रंगों के कपड़े पहन लेते हैं जिसके कारण होली खेलने के दौरान उनके सारे कपड़े खराब हो जाते हैं।शास्त्रों के अनुसार कहा जाता है कि इस दिन सफेद कपड़े पहनना काफी शुभ माना जाता है। साथ ही सफेद रंग के कपड़े चंद्रमा का प्रतीक माना जाता है यही कारण है कि होली वाले दिन कई लोग सफेद कपड़े पहनते हैं। माना जाता है कि यह विनम्रता और सहनशीलता लाते हैं।

शादी मे रुकावट आना

आप ने ऐसे कई लोगों को देखा होगा जिनकी शादियों में किसी न किसी कारण से रुकावट आ जाती है। साथ ही उनकी शादी समय रहते नहीं हो पाती है।यह उपाय ऐसे ही लोगों के लिए है जिनकी शादी में अनेक प्रकार की परेशानियां आ जाती हैं। शास्त्रों के अनुसार कहा जाता है कि होली की सुबह एक साबूत पान पर साबुत सुपारी एवं हल्दी की गांठ शिवलिंग पर चढ़ाते हैं तो यह समस्तया दूर हो जाती है। पीछे पलटे बगैर अपने घर आ जाएं। यही काम आप अगले दिन भी जरूर करें। इससे जल्द ही आपके विवाह के योग बनेंगे।

बिजनेस में सफलता

आप ने देखा होगा कि कई ऐसे व्यक्ति होते हैं जो काम करने के बाद भी उनके पास पैंसे नहीं रहते हैं जिसके कारण उन्हें अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, तो उस व्यक्ति को होलिका दहन के दिन होली के सात उल्टे चक्कर लगाने चाहिए कहा जाता है कि ऐसा करने से सारी परेशानियां दूर हो जाती है। साथ ही आक की जड़ के सात टुकड़े होली में फेंक दें।ऐसा आपको उस समय पर करना चाहिए जब होलिका में आग लगाई जाएं।इस प्रतिक्रिया को ध्यान से करना चाहिए।

घर में पैसा न रुकना

कई लोगों को यह शिकायत होती है कि काम करने के बाद भी घर में पैसा नहीं रुक पाता है। जिसके कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि  होली की रात कोई ऐसी जगह जहां से चंद्रमा नजर आता हैं इस स्थान पर खड़े हो जाएं फिर चंद्रमा का स्मरण करते हुए चांदी की प्लेट में सूखे छुहारे तथा कुछ मखाने रखकर शुद्ध घी के दीपक जलाएं और धूप एवं अगरबत्ती जलाएं। कुछ देर बाद  दूध से चंद्रमा को अर्घ्यथ दें अर्घ्य के बाद सफेद मिठाई तथा केसर मिश्रित साबूदाने की खीर अर्पित करनी चाहिए। चंद्रमा से समृद्धि प्रदान करने का निवेदन करें। बाद में प्रसाद और मखानों को बच्चों में बांट दें, फिर लगातार आने वाली प्रत्येक पूर्णिमा की रात चंद्रमा को दूध का अर्घ्यह दें। कुछ ही दिनों में आप महसूस करेंगे कि आर्थिक संकट दूर होकर समृद्धि निरंतर बढ़ रही है।

calender
04 March 2023, 11:38 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो