ॐलोक आश्रम: जीवन को कैसे व्यवस्थित करना चाहिए?

किस तरह हमें अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहिए और किस तरह से अपनी जिंदगी को व्यवस्थित करना चाहिए।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

किस तरह हमें अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहिए और किस तरह से अपनी जिंदगी को व्यवस्थित करना चाहिए। हम किसी भी क्षेत्र में जाएं तो सबसे पहले हमें वहां की समस्याओं का आकलन कर लेना चाहिए कि क्या-क्या समस्याएं हैं। हम जीवन के किसी भी क्षेत्र में जाना चाहते हैं। हम एक खिलाड़ी बनना चाहते हैं या फिर मीडिया में जाना चाहते हैं तो सबसे पहले हमें मूल समस्याओं का पता होना चाहिए। अगर हम समस्याओं पर विचार नहीं करते हैं तो हमारी सफलता में बड़ा संदेह है। देखे समस्याएं कहां-कहां हैं और उनका कैसे निवारण हो सकता है। हमारी क्या खूबियां है किन खूबियों की हमें जरूरत है। 

हम जिस भी क्षेत्र में जा रहे हैं उसका आकलन करें और देखें की हममें क्या कमी है और जो कमी है उस कमी को हम पूरा कर लें तो हम अपने जीवन में आगे सफल हो सकते हैं। विचारों की मजबूती बहुत जरूरी है। जो व्यक्ति अपने लिए काम करता है जरूरी नहीं है कि वो जीते लेकिन जिसके जीवन का उद्देश्य ज्यादा व्यापक होता है उसकी जीत ज्यादा जरूरी होती उसकी जीत ज्यादा संभावनात्मक होती है। 

भगवदगीता का उपदेश है कि अपनी समग्र शक्ति के साथ जुट जाओ जिनती शक्ति आपके पास है वो पूरी शक्ति लगा दो क्योंकि आप धर्म के लिए लड़ रहे हो। अपने अपने जीवन को विराट उद्देश्य के लिए समर्पित करना है। आदर्श हमेशा उच्च होने चाहिए और उच्च आदर्श आते हैं मूल्यों से, किन मूल्यों को लेकर हम चल रहे हैं अगर हम उच्च मूल्यों को लेकर चलेंगे तो हमारे आदर्श उच्च होंगे, हमारे आदर्श उच्च होंगे तो हमारी विजय निश्चित है। 

अगर हम अपनी वासनाओं से संचालित हैं तो लोग हमारे साथ जुड़ जाएंगे। स्वार्थों से जुड़ा हुआ व्यक्ति कभी भी एक सीमा से आगे नहीं जा सकता। अगर हमें अपने जीवन में सीमा से आगे बढ़ना है, सर्वोच्च बनना है तो हमें विराट के लिए कार्य करना होगा। जो खिलाड़ी केवल अपने लिए खेलता है वो कभी विश्व विजेता नहीं बन सकता है। विश्व विजेता बनने के लिए जरूरी है कि वो देश के लिए खेले, समाज के लिए खेले। इसलिए हमें अपने जीवन के उद्देश्य को व्यापक रखना है। हम अपने जीवन में विराट लक्ष्य रखेंगे। हम पृथ्वी पर क्यों आए हैं, हमारे जीवन का उद्देश्य क्या हैं। चीजों को इस तरह से व्यवस्थित करें कि हमारे जो छोटे-छोटे लक्ष्य हैं वो विराट लक्ष्य में जाकर मिल जाएं। जीवन को अर्थमय बनाना जरूरी है।

calender
17 June 2022, 08:06 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो