पूजा घर में रख ले मां लक्ष्मी का ये शंख, दूर होगी पैसो की तंगी

हिंदू धर्म में शंख का विशेष महत्व बताया गया है. माना जाता है कि पूजा स्थल पर शंख को रखने और बजाने से शत्रुओं का नाश होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है. मां लक्ष्मी का प्रिय शंख को मंदिर में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है

Janbhawana Times
Janbhawana Times

हिंदू धर्म में शंख का विशेष महत्व बताया गया है. माना जाता है कि पूजा स्थल पर शंख को रखने और बजाने से शत्रुओं का नाश होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है. मां लक्ष्मी का प्रिय शंख को मंदिर में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। ऐसा माना जाता  है कि मां लक्ष्मी समुद्रराज की पुत्री हैं और शंख उनका भाई है। इसलिए जहां शंख होता है वहां मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। हिंदू धर्म में  शुभ कार्यों में शंख का इस्तेमाल किया जाता है. पौराणिक कथा के अनुसार समुद्र मंथन को दौरान 14 रत्नों की प्राप्ति हुई थी। इसमें एक शंख भी है. शंख में दक्षिणावर्ती शंख को सबसे श्रेष्ठ बताया गया है. वास्तु में भी मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए दक्षिणावर्ती शंख रखने की सलाह दी गई है. ऐसा माना जाता है कि इस शंख को रखने से घर में धन-धान्य में वृद्धि होती है।

जानिए क्या होता है दक्षिणावर्ती शंख और इसका महत्व

आपको बता दे कि अक्सर घरों वामावर्ती शंख. लेकिन वास्तु में दक्षिणावर्ती शंख को खास बताया गया है। वामावर्ती शंख देखने में अलग होता है। इसका पेट बाई तरफ खुला होता है। वहीं, दक्षिणावर्ती शंख दाईं तरफ खुलता है। शास्त्रों में दक्षिणावर्ती शंख को बहुत शुभ माना गया है। वहीं ज्योतिष के अनुसार अगर इसे कान पर लगाया जाए, तो इसमें से धव्नि सुनाई देती है। ऐसा माना जाता है कि घर में दक्षिणावर्ती शंख रखने पर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है, शंख की ध्वनि से घर में नकारात्मक उर्जा का नाश होता है।

जानिए किस विधी से शंख की पुजा होती है

वास्तु के अनुसार दक्षिणावर्ती शंख घर में रखने के कुछ नियम होते है, अगर इनका ध्यान न रखा जाए, तो मां लक्ष्मी रुष्ठ हो जाती हैं. दक्षिमावर्ती शंख को लाल रंग के कपड़े के ऊपर ही रखें। शंख में गंगाजल भरने के बाद ओम श्री लक्ष्मी सहोदराय नमः मंत्र का जाप करें। मंत्र जाप के बाद शंख को लाल रंग के कपड़े में लपेट कर रख दें। इसके साथ ही, शुक्रवार के दिन इस विशेष रूप से पूजा करें और इसे जरूर बजाएं।

calender
29 May 2022, 02:44 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो