जानिए कैसा गुजरेगा आज आपका दिन

आज गुरुवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए उम्मीदों को पूरा करने वाला रहेगा। हालांकि धन खर्च भी होगा लेकिन धन के आगमन के रास्ते भी खुलेंगे, इसलिए धन के विषय में किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

आज गुरुवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए उम्मीदों को पूरा करने वाला रहेगा। हालांकि धन खर्च भी होगा लेकिन धन के आगमन के रास्ते भी खुलेंगे, इसलिए धन के विषय में किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन पद प्रतिष्ठा में तरक्की दिलाने वाला होगा।नौकरीपेशा लोगों को भी फायदा होगा और व्यापारियों को लाभ मिलेगा। मिथुन राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन किसी न किसी बात को लेकर भय सताएगा। गुप्त शत्रुओं से भी परेशानी होगी और नौकरीपेशा लोगों को भी परेशानी आएगी। कर्क राशि के लोगों के लिए आज मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। सिंह राशि मे लोगों को मिला जुला फल प्राप्त होगा और कार्यक्षेत्र में भी नए विरोधियों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

कन्या राशि के जातकों को आज किसी न किसी बात के लिए खुशी होगी और शुभ समाचार प्राप्त होने से परिवार में भी प्रसन्नता का अनुभव होगा। तुला राशि के लोगों को सुख का अनुभव होगा लेकिन मन परेशान रहेगा। धार्मिक यात्रा पर जाने के भी योग बन रहे है। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा।

विशेषकर विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। धनु राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी और तरक्की के रास्ते भी खुलेंगे। मकर राशि के लोगों को उत्तम फल मिलेगा, ससुराल पक्ष से भी खुशखबरी प्राप्त होगी। कुंभ राशि के जातकों का खर्च बहुत होगा और किसी न किसी रूप से भागदौड़ भी करना होगी। मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानी का सामना करना होगा। वैसे व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है।

calender
02 June 2022, 09:05 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो