जानिए कैसा गुजरेगा आज आपका दिन

आज शुक्रवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए उत्तम फल देने वाला रहेगा। हालांकि कार्यक्षेत्र में किसी न किसी बात को लेकर परेशानी का भी सामना करना होगा । वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फल देने वाला रहेगा।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

आज शुक्रवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए उत्तम फल देने वाला रहेगा। हालांकि कार्यक्षेत्र में किसी न किसी बात को लेकर परेशानी का भी सामना करना होगा । वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फल देने वाला रहेगा। व्यापारियों के लिए दिन शुभ है और विद्यार्थियों को भी सफलता प्राप्त होगी। मिथुन राशि के लोगों के लिए विशेषकर विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। सफलता मिलेगी जबकि व्यापारियों के लिए दिन उत्तम रहने वाला है।

कर्क राशि के लोगों के लिए उन्नति मिलने की शुभ सूचना प्राप्त होगी और परिवार में भी खुशी का वातावरण बना रहेगा। सिंह राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन किसी न किसी बात को लेकर परेशानी वाला रहेगा। आर्थिक रूप से ज्यादा परेशानी का अनुभव करेंगे। कन्या राशि के लोगों के लिए उत्तम संपत्ति प्राप्त करने के योग है। नया मकान या दुकान आदि की खरीदी करने के संकेत मिल रहे है लेकिन गुप्त शत्रुओं से भी सावधान रहने की सलाह हमारे ज्योतिषी द्वारा दी गई है।

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहेगा। हालांकि गुस्सा भी आएगा लेकिन इस पर नियंत्रण करना जरूरी बताया गया है। वैसे कार्यक्षेत्र में आने वाली समस्याएं भी आज के दिन दूर होगी। वृश्चिक राशि के लोगों के लिए प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की योजना भी बनेगी। धनु राशि के जातकों को सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखने की सलाह हमारे ज्योतिषी द्वारा दी गई है।

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा लेकिन धन का अभाव भी महसूस होगा। कुंभ राशि के जातकों को किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा। संतान पक्ष की तरफ से भी परेशानी सामने आएगी। मीन राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। विदेश यात्रा के भी योग इस राशि के जातकों के लिए बन रहे है।

calender
03 June 2022, 08:43 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो