जानिए कैसा गुजरेगा आज आपका दिन

आज शनिवार के दिन मेष राशि के जातकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को भी कार्यक्षेत्र में परेशानी होगी और हो सकता है कि संतान पक्ष की तरफ से भी कोई ऐसी परेशानी सामने आए जिसमें धन को खर्च करना पड़े।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

आज शनिवार के दिन मेष राशि के जातकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को भी कार्यक्षेत्र में परेशानी होगी और हो सकता है कि संतान पक्ष की तरफ से भी कोई ऐसी परेशानी सामने आए जिसमें धन को खर्च करना पड़े। वृषभ राशि के लोगों को दांपत्य जीवन में आज के दिन किसी न किसी बात को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ेगा। धन खर्च की भी अधिकता रहेगी और इस कारण मन में अशांति बनी रहेगी।

मिथुन राशि के जातकों को आज शनिवार के दिन सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के संकेत दिखाई दे रहे है। हालांकि संतान पक्ष से परेशानी भी सामने आ सकती है। कर्क राशि के लोगों को हमारे ज्योतिषी द्व़ारा सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी गई है। हो सकता है कि आज के दिन पेट संबंधी किसी रोग से परेशानी का सामना करना पड़े। सिंह राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन उत्तम फलदायी रहेगा। धन का भी आगमन होगा और कर्ज उतारने का प्रयास सफल हो सकता है।

कन्या राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यापारियों व विद्यार्थियों के लिए भी दिन शुभ रहेगा। तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक समस्याओं का भी समाधान होगा। वृश्चिक राशि के लोगों के लिए सफलता प्राप्त होगी। धन खर्च की अधिकता रहेगी लेकिन चिंता की बात नहीं होगी। धनु राशि के लोगों को समाजिक रूप से पद प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। हालांकि गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की भी सलाह हमारे ज्योतिषी द्वारा दी गई है।

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। कुंभ राशि के लोगों को कार्य में आने वाली बाधाएं दूर होगी। मीन राशि के जातकों को आर्थिक रूप से समृद्धि मिलेगी और रूके हुए कार्य भी पूरे होंगे।

calender
04 June 2022, 09:39 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो