जानिए कैसा गुजरेगा आज आपका दिन

आज रविवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। आज शाम तक कोई ऐसी सूचना भी मिल सकती है जिसका इंतजार इस राशि के लोग लंबे समय से कर रहे थे। वृषभ राशि के लोगों के लिए आज रविवार का दिन परेशानी भरा रहेगा।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

आज रविवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। आज शाम तक कोई ऐसी सूचना भी मिल सकती है जिसका इंतजार इस राशि के लोग लंबे समय से कर रहे थे। वृषभ राशि के लोगों के लिए आज रविवार का दिन परेशानी भरा रहेगा।

हालांकि कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलने की भी संभावना है। मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। संपत्ति खरीदी के भी योग आज के दिन बन रहे है। जीवन साथी का भी सहयोग इस राशि के लोगों को मिलेगा। कर्क राशि के जातकों के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला आज का दिन रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ भी नहीं होगी और सेहत भी अच्छी रहने वाली है। सिंह राशि के लोगों को पारिवरिक रूप से सहयोग प्राप्त होगा। धन खर्च की अधिकता रहेगी लेकिन धन का आगमन भी होगा इसलिए चिंता की बात नहीं रहेगी।

कन्या राशि के लोगों को आज के लिए कार्य में सावधानी बरतने की सलाह हमारे ज्योतिषी द्वारा दी गई है। तुला राशि के जातकों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे और व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों व महिलाओं के लिए समय अच्छा होगा। वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा।

जबकि वाहन खरीदी के भी योग बन रहे है। धनु राशि के लोगों का मन धार्मिक कार्यों में लगेगा, कोई धार्मिक यात्रा की भी योजना बनेगी। मकर राशि के जातकों के लिए आज रविवार का दिन उत्तम रहेगा, धन के आगमन के रास्ते खुलेंगे। कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन किसी न किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। भागदौड़ भी होगी और किसी विवाद के कारण नई परेशानी भी सामने आ सकती है। मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फल देने वाला रहेगा।

calender
05 June 2022, 12:14 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो