जानिए कैसा गुजरेगा आज आपका दिन

मेष राशि के लोगों के लिए आज गुरुवार का दिन अधिक खर्च बना रहेगा। हालांकि अटके हुए कार्य जरूर आज के दिन होने की संभावना है। वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

मेष राशि के लोगों के लिए आज गुरुवार का दिन अधिक खर्च बना रहेगा। हालांकि अटके हुए कार्य जरूर आज के दिन होने की संभावना है। वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। रिश्तों में भी सुधार होगा और जीवनसाथी से भी सहयोग प्राप्त होगा। मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा के भी योग बनेंगे। कर्क राशि के लोगों के लिए आज गुरूवार का दिन सामान्य रहेगा।

विशेषकर विद्यार्थियों को अध्ययन कार्य में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा जबकि व्यापारियों के लिए दिन शुभ रहेगा। सिंह राशि के लोगों को आज के दिन व्यर्थ ही भागदौड़ करना पड़ेगी। धन का भी अभाव रहेगा और संतान पक्ष से भी परेशानी सामने आएगी। व्यापारियों को भी हानि होने की संभावना है।

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशी देने वाला रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कार्यक्षेत्र में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। तुला राशि के लोगों को आर्थिक व सामाजिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वाहन चलाने में भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन खुशखबरी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा और मन प्रसन्न रहेगा। धनु राशि के लोगों के लिए अतिरिक्त जिम्मेदारियां सामने आएगी। राजनीति में कार्य करने वाले लोगों को फायदा मिलेगा। मकर राशि के जातकों को सामाजिक रूप से पद प्रतिष्ठा मिलेगी, क्रोध पर नियंत्रण भी रखना होगा।कुंभ राशि के लोगों को आज के दिन उत्तम फल प्राप्त होगा। रूके हुए कार्य होंगे और यदि व्यापारी वर्ग धन निवेश करना चाहते है तो समय उत्तम है। मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा।

calender
09 June 2022, 09:32 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो