जानिए कैसा गुजरेगा आज आपका दिन

आज शुक्रवार का दिन मेष राशि के लोगों के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। धन खर्च की भी अधिकता बनी रहेगी इसलिए थोड़ी परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम फल देने वाला रहेगा।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

आज शुक्रवार का दिन मेष राशि के लोगों के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। धन खर्च की भी अधिकता बनी रहेगी इसलिए थोड़ी परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम फल देने वाला रहेगा। हो सकता है कि संपत्ति खरीदी के भी योग आज के दिन बने। 

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज किसी न किसी बात को लेकर परेशानी सामने आएगी। धन का भी अभाव रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए भी धन संबंधी परेशानी बनी रहेगी। कर्क राशि के जातकों को गुप्त शत्रुओं से परेशानी होगी। कानूनी रूप से भी किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से अनबन बनी रहेगी। सिंह राशि के लोगों को विशेषकर शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को सावधानी बरतने के लिए सलाह दी गई है। कन्या राशि के जातकों को विशेषकर विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। व्यापारियों व नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन उत्तम रहेगा।

तुला राशि के लोगों को आय से अधिक खर्च करना पड़ सकता है इसलिए आर्थिक अभाव देखने को मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य से परेशानी आ सकती है। वृश्चिक राशि के लोगों को सेहत का ध्यान रखना होगा। हो सकता है कि कोई पुराना रोग फिर से उभर जाए। वैसे व्यापारियों को मान सम्मान जरूर प्राप्त होगा। धनु राशि के जातकों को आज का दिन मध्यम फल देने वाला रहेगा। मकर राशि के लोगों को महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सावधानी बरतनी होगी। हालांकि किसी धार्मिक यात्रा करने के भी योग बन रहे है। कुंभ राशि के जातकों को जीवनसाथी की तरफ से परेशानी सामने आएगी। संतान पक्ष की तरफ से खुश खबरी मिल सकती है। मीन राशि के लोगों को आज शुक्रवार का दिन खुश करने वाला रहेगा। लंबे समय से जिस सूचना का इंतजार किया जा रहा है वह प्राप्त होगी।

calender
10 June 2022, 09:51 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो