जानिए कैसा गुजरेगा आज आपका दिन

मेष राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन उत्तम फल देने वाला रहेगा। आर्थिक रूप से परेशानी नहीं आएगी वहीं ससुराल पक्ष से भी सहयोग प्राप्त होगा।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

मेष राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन उत्तम फल देने वाला रहेगा। आर्थिक रूप से परेशानी नहीं आएगी वहीं ससुराल पक्ष से भी सहयोग प्राप्त होगा। वृषभ राशि के लोगों के लिए हर इच्छाओं की पूर्ति होने वाला दिन रहेगा। किसी तरह की परेशानी आज नहीं आएगी और रुके हुए सभी कार्य पूरे होंगे।

मिथुन राशि के लोगों को आज किसी न किसी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी स्थिति अनुकूल नहीं रहेगी और इस कारण मन खिन्न रहेगा। कर्क राशि के जातकों के लिए आज शनिवार के दिन महत्वपूर्ण कार्य बिगड़ेंगे तथा इससे क्रोध बढ़ेगा लेकिन हमारे ज्योतिषी द्वारा क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह दी गई है। सिंह राशि के जातकों को आज के दिन प्रसन्नता का अनुभव होगा। पुरानी समस्याएं दूर होगी और आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा।

कन्या राशि के लोगों को मिश्रित फल प्राप्त होगा। हालांकि निराशा दूर हो सकती है।तुला राशि के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। सेहत भी ठीक रहेगी और कार्यक्षेत्र में पूरी तरह से सफलता मिलेगी। वृश्चिक राशि के जातकों को किसी न किसी रूप से खुशियां मिलेगी और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी तथा आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा।

धनु राशि के लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक रूप से भी नुकसान होगा और परिवार में किसी बात को लेकर विवाद बना रहेगा। मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ेगा। कुंभ राशि के जातकों को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। कार्य रूके रहेंगे लेकिन व्यापारियों के लिए दिन उत्तम रहेगा। मीन राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन सामान्य रहेगा। मानसिक तनाव भी बना रहेगा, संतान पक्ष से भी किसी बात को लेकर परेशानी सामने आएगी।

calender
18 June 2022, 08:48 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो