जानिए कैसा गुजरेगा आज आपका दिन

आज मंगलवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए उत्तम फल देने वाला रहेगा। रूके हुए कार्य पूरे होंगे और आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

आज मंगलवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए उत्तम फल देने वाला रहेगा। रूके हुए कार्य पूरे होंगे और आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा। वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित फल देने वाला होगा। नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग के लिए समय श्रेष्ठ है।

मिथुन राशि के जातकों के लिए कॅरियर में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियां होगी ओर पुराने दोस्तों से भी मुलाकात हो सकती है। कर्क राशि के लोगों के लिए आज के दिन दौड़भाग बनी रहेगी। हालांकि खोया हुआ धन भी मिलने की संभावना हमारे ज्योतिषी द्वारा बताई गई है। सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों व व्यापारियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। कन्या राशि के लोगों के लिए मिलाजुला फल प्राप्त होगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने पर भी विचार होगा।

तुला राशि के लोगों को आज के दिन किसी कानूनी मामले में उलझन हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को भी किसी बात को लेकर परेशानी होगी। वृश्चिक राशि के जातकों किसी न किसी बात को लेकर परेशानी होगी। आर्थिक पक्ष भी कमजोर रहेगा और इस कारण मानसिक तनाव बना रहेगा। धनु राशि के लोगों को परिवार से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की तरफ से खुशी मिलेगी और संतान पक्ष से थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला होगा। हालांकि वाद- विवाद से दूर रहने की भी सलाह दी गई है। कुंभ राशि के लोगों के रुके हुए कार्य होंगे धन की आगमन होगा। मीन राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन मिलाजुला फल देने वाला रहेगा।

calender
28 June 2022, 07:51 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो