जानिए कैसा गुजरेगा आज आपका दिन

आज शनिवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए उत्तम रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को भी विशेष रूप से सफलता प्राप्त होगी तथा व्यापारियों के लिए समय श्रेष्ठ रहेगा। वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मध्यम फल देने वाला रहेगा।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

आज शनिवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए उत्तम रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को भी विशेष रूप से सफलता प्राप्त होगी तथा व्यापारियों के लिए समय श्रेष्ठ रहेगा। वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मध्यम फल देने वाला रहेगा। किसी न किसी बात को लेकर भी परेशानी सामने आएगी। मिथुन राशि के लोगों के लिए मानसिक शांति बनी रहेगी। हालांकि वाणी पर संयम रखने की भी सलाह ज्योतिषी द्वारा दी गई है। कर्क राशि के जातकों का मन प्रसन्न रहेगा। गुप्त शत्रुओं पर भी विजय प्राप्त होगी और नौकरी में तरक्की की राह खुल सकती है।

सिंह राशि के लोगों को संयम बरतने की सलाह दी गई है। शैक्षणिक कार्यों में सफलता अवश्य ही प्राप्त होगी, लेकिन नौकरीपेशा लोगों को अपने अधिकारियों से मतभेद से बचना होगा। कन्या राशि के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना होगा और वाणी के कारण कोई विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। तुला राशि के जातकों को आज के दिन मिश्रित फल की प्राप्ति होगी। दूर की यात्रा भी हो सकती है तथा संतान पक्ष से किसी बात को लेकर परेशानी सामने आ सकती है।

वृश्चिक राशि के जातकों का मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में भी तरक्की के अवसर प्राप्त होने की संभावना है। धनु राशि के लोगों को क्रोध से बचने की सलाह दी गई है। हालांकि धन के आगमन संबंधी रास्ते खुलेंगे। मकर राशि के जातकों को आज के दिन मिलाजुला परिणाम देखने को मिलेगा। विद्यार्थियों व व्यापारियों के लिए समय उत्तम रहेगा। कुंभ राशि के लोगों का मन अशांत रहेगा, कार्यक्षेत्र में भी परिवर्तन हो सकता है और यहां नई जिम्मेदारी संभालने का अवसर प्राप्त होगा। मीन राशि के जातकों के लिए समय उत्तम रहेगा। धन संबंधी समस्याओं का भी हल होगा और मन प्रसन्न रहेगा।

calender
02 July 2022, 05:36 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो