जानिए कब से शुरू होने जा रहा है सावन, कैसे करे महादेव को प्रसन्न

जैसा कि आप सभी जानते होगें कि हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व होता है, सावन का महीना देवों के देव महादेव को अतिप्रिय होता है। सावन मास में भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा का विधान है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

जैसा कि आप सभी जानते होगें कि हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व होता है, सावन का महीना देवों के देव महादेव को अतिप्रिय होता है।सावन मास में भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा का विधान है। मान्यता है कि सावन मास में भगवान शंकर की पूजा व सोमवार व्रत करने से मनोकामना पूरी होती है। इस साल सावन का पवित्र महीना जुलाई से शुरू हो रहा है और अगस्त तक रहेगा। साल 2022 में सावन 14 जुलाई से शुरू होगा और 12 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के साथ समाप्त होगा।

भगवान शिव को कैसे करें प्रसन्न भगवान शिव को सावन मास में पूजा के दौरान धतूरा, बेलपत्र, भांग के पत्ते, दूध, काले तिल और गुड़ आदि अर्पित करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा सदैव बनी रहती है।

सावन के महीने में ये न करें काम  सावन महीने में शरीर पर तेल लगाने की मनाही होती है। शास्त्रों के अनुसार, इस महीने में दिन के समय नहीं सोना चाहिए। इस महीने बैंगन का सेवन करने की मनाही होती है। बैंगन को अशुद्ध माना जाता है। भगवान शिव को केतकी का फूल नहीं चढ़ाना चाहिए।

calender
22 June 2022, 01:43 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो