जानिए किस दिन है गुरु पूर्णिमा, व इसका महत्व

आषाढ़ मास की पुर्णिमा को गुरू पुर्णिमा कहते है, इस पूर्णिमा पर गुरु को पूजने का विधान है। इस साल यह 13 जुलाई को है। दरअसल 13 जुलाई को सुबह 4 बजे पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। इसलिए उदया तिथि के कारण 13 जुलाई को ही

Janbhawana Times
Janbhawana Times

आषाढ़ मास की पुर्णिमा को गुरू पुर्णिमा कहते है, इस पूर्णिमा पर गुरु को पूजने का विधान है। इस साल यह 13 जुलाई को है। दरअसल 13 जुलाई को सुबह 4 बजे पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। इसलिए उदया तिथि के कारण 13 जुलाई को ही पूर्णिमा का मान रहेगा। पूर्णिमा 14 जुलाई को रात तक रहेगी। इसलिए व्रत 13 जुलाई को रखा जा सकता है।

गुरू पूर्णिमा के दिन आदिगुरू, महाभारत के रचाइता और चार वेदों के व्याख्याता महर्षि कृष्ण द्वैपायन व्यास महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। सभी पुराणों के रचयिता महर्षि वेदव्यास को माना जाता है। गुरु पूर्णिमा पर गुरु को पूजने की परंपरा सदियों पुरानी है। इस दिन जिसे भी आप अपना गुरु मानते हों, उनको पूजा की जाती है। इस दिन पीले फल, मिठाई, पीले कपड़े का दान करना उत्तम रहता है। 

Topics

calender
05 July 2022, 05:00 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो