साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को

साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को

Lalit Hudda
Lalit Hudda

साल का अंतिम खंड ग्रास सूर्य ग्रहण 4 दिसम्बर को मार्गशीर्ष मास शनिवार अमावस्या को भारतीय समयानुसार 10 बजकर 59 मिनट पर लगेगा, जो दोपहर 3 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। करीब 01 बजकर 57 मिनट पर यह ग्रहण पूर्ण रूप से चंद्रमा की छाया में रहेगा जिसकी वजह से इस समय दिन में कुछ समय के लिए अंधेरा छा जाएगा।

Read More: जानिए कब है! साल का आखिरी सूर्यग्रहण

ज्योतिषाचार्य पंडित शिव कुमार शर्मा जैतो के अनुसार ज्योतिष के लिहाज से इसका भारत में कोई महत्व नहीं है, क्योंकि ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा। इसलिए ग्रहण का सूतक मान्य नहीं होगा, लिहाजा किसी प्रकार के परहेज की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्रहण आस्ट्रेलिया, अफ्रीका, हिंद-प्रशांत, अटलांटिक, नामीबिया और अंटार्कटिका सहित अन्य देशों के लोग देख पाएंगे।

उन्होंने बताया कि अगला खंड ग्रास सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल, 2022 को लगेगा लेकिन यह ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा।

.
calender
30 November 2021, 12:05 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो