अपने घर में कभी न रखें ये सजावटी वस्तुएं....

घर की सजावट के लिए विभिन्न तरह की वस्तुएं रखने का प्रचलन है लेकिन कई वस्तुएं ऐसी भी होती है जो वास्तु शास्त्र के अनुसार न केवल नुकसानदायक हो सकती है बल्कि आर्थिक रूप से भी स्थाई रूप से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Janbhawana Times

कौन सी है ये सजावटी वस्तुएं

कांटेदार पौधों को हमें अपने घर में कभी नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस तरह के पौधों को रखने से परिवार के सदस्यों में विवाद की स्थिति बनी रहती है। इसी तरह से टूटी या फालतू वस्तुओं को भी सजाकर घर में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मकता बनी रहती है और इसका असर सीधा आर्थिक तरक्की पर भी होता है। वास्तु शास्त्र में यह उल्लेख किया गया है कि टूटी या फालतू वस्तुओं की सजावट करने से परिवार के सदस्य किसी न किसी बीमारी से ग्रसित भी रहते है। मानव रहित उजाड़ शहर, सूना या बिखरा हुआघर, बंजर पहाड़ जैसी पेंटिंग से भी घर को कभी नहीं सजाना चाहिए। इसी तरह से घर में ताजमहल, हिंसक जानवर, रोते हुए बच्चे आदि के चित्र नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि इस तरह की तस्वीर लगाने से नकारात्मकता आती है और परिवार में कलह बनी रहती है। अर्थात घर की सुख शांति खत्म हो जाती है।

calender
03 June 2022, 09:33 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो