Ram Navmi 2023: जानिए कब है रामनवमी, कैसे करें भगवान श्री राम को प्रसन्न?

Ram navmi 2023 news: नवरात्रों का आज सातवा दिन है ऐसे में अधिकतर लोग यही सोचते कि राम नवमी किस दिन को मनाई जायेगी। आपको बता दें कि इस बार रामनवमी गुरुवार, 30 मार्च को मनाई जा रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था।जिसके कारण एस मनाया जाता है।

Shweta Bharti
Edited By: Shweta Bharti

Ram navmi 2023 news: नवरात्रों का आज सातवा दिन है ऐसे में अधिकतर लोग यही सोचते हैं कि राम नवमी किस दिन को मनाई जायेगी। आपको बता दें कि इस बार रामनवमी गुरुवार, 30 मार्च को मनाई जा रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था।जिसके कारण एस मनाया जाता है।

पूरे देश में रामनवमी के इस त्योहार को लोग बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाते हैं। चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर भगवान विष्णु के सातवें अवतार भगवान राम के जन्म दिवस के रूप में रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है।

इस दिन कई लोग रामनवमी पर रामायण और रामरक्षा स्त्रोत का पाठ भी करते हैं। इस दिन सभी मंदिरों को विशेष रूप से सजाया जाता है साथ ही भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाता है।जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल होते हैं और पूरे सच्चे मन से भजन-कीर्तन करते हैं।

जानिए रामनवमी के शुभ संयोग

हिंदू पंचांग के अनुसार कहा जा रहा है कि इस बार रामनवमी पर ग्रह-नक्षत्रों का बहुत ही शुभ और दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस बार की रामनवमी पर साथ 5 दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। राम नवमी पर अमृत सिद्धि योग, गुरु पुष्य योग, शुभ योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग व आदि योग बन रहे हैं। इसके अलावा जब भी रामनवमी गुरुवार के दिन पड़ती हैं, तो उसका महत्व काफी खास हो जाता है।

राम नवमी पर कैसे करें पूजा?

इस दिन जो भी व्यक्ति पूजा करते हैं उन्हें इस खास बात पर ध्यान देना चाहिए कि जब भी आप रामनवमी के दिन पूजा करते हैं, तो सबसे पहले भगवान श्री राम के बालरुप की पूजा करना चाहिए।भगवान श्री राम तो अनेक नामों से पुकारा जाता है, रामलला को झुले में विराजमान करके करीब 12 बजे के आस-पास पूजा करनी चाहिए।भगवान श्री राम को प्रिय भोग लगाना न भूलें।इसके अलावा पूजा के दौरान उनके मंत्रों का जाप करना बेहद जरूरी होता है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag