उज्जैन में सिंहस्थ सा नजारा...संतों ने किया शाही स्नान

गुरुवार को उज्जैन में सिंहस्थ सा नजारा देखने को मिला। अवसर था गंगा दशहरा पर साधु संतों का शाही स्नान। इस अवसर पर न केवल संत महात्माओं ने पेशवाई निकाली वहीं नीलगंगा सरोवर में शाही स्नान भी किया। साधु संतों के हुजूम को देखने के लिए लोग भी बड़ी संख्या में एकत्र हो गए थे।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

उज्जैन। गुरुवार को उज्जैन में सिंहस्थ सा नजारा देखने को मिला। अवसर था गंगा दशहरा पर साधु संतों का शाही स्नान। इस अवसर पर न केवल संत महात्माओं ने पेशवाई निकाली वहीं नीलगंगा सरोवर में शाही स्नान भी किया। साधु संतों के हुजूम को देखने के लिए लोग भी बड़ी संख्या में  एकत्र हो गए थे। उज्जैन शहर में गंगा दशहरा का उत्साह सुबह से ही दिखाई दे रहा था।

प्रमुख मंदिरों में विशेष श्रृंगार किए गए तो वहीं महाआरती भी संपन्न कर छप्पन भोग लगाए गए। शिप्रा नदी में स्नान करने वाले लोग भी गुरुवार की सुबह से ही पहुंचे और स्नान कर दान आदि देकर पुण्य प्राप्त किया। साधु संतों ने भी पेशवाई निकाली और फिर नीलगंगा सरोवर में शाही स्नान कर जयकारे लगाए।

शाम को नीलगंगा तीर्थ में महाआरती की गई। शिप्रा तट पर भी सुबह से ही गंगा दशहरा का उल्लास दिखाई दिए। शाम के समय शिप्रा को चुनर अर्पित की गई। नीलगंगा तीर्थ सरोवर परिक्षेत्र में श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा में महोत्सव मनाया गया। बता दें कि धार्मिक नगरी उज्जैन में गंगा दशहरा मनाने की तैयारियां बीते एक सप्ताह से की जा रही थी। शिप्रा तट स्थित गंगा माता मंदिर में भी विशेष श्रृंगार कर भोग लगाया गया। सुबह से ही लोग शिप्रा तट पहुंचे और गंगा माता मंदिर में जाकर पूजा अर्चन कर सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

calender
09 June 2022, 06:24 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो