सूर्य करेंगे मिथुन राशि में गोचर...किस राशि पर कैसा होगा प्रभाव

सूर्य ग्रह मिथुन राशि में गोचर करने वाले है। यह गोचर 15 जून से होगा, अभी तक सूर्य देव वृषभ राशि में है। ज्योतिषियों के अनुसार सूर्य के इस गोचर का लाभ सात राशि के लोगों को मिलेगा लेकिन अन्य राशि के लोगों को मिलाजुला प्रभाव रहेगा

Janbhawana Times
Janbhawana Times

सूर्य ग्रह मिथुन राशि में गोचर करने वाले है। यह गोचर 15 जून से होगा, अभी तक सूर्य देव वृषभ राशि में है। ज्योतिषियों के अनुसार सूर्य के इस गोचर का लाभ सात राशि के लोगों को मिलेगा लेकिन अन्य राशि के लोगों को मिलाजुला प्रभाव रहेगा। ज्योतिषियों के अनुसार वृषभ राशि के लोगों को संपत्ति के विवाद का सामना करना पड़ेगा, हालांकि इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

व्यापारियों को निवेश में फायदा मिलेगा। कर्क राशि के लोगों को धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे और पुराना कोई विवाद सुलझने की भी संभावना ज्योतिषियों द्वारा बताई गई है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा और इस कारण आर्थिक रूप से परेशानी भी सामने आ सकती है। सिंह राशि के जातकों को आमदनी में बढ़ोतरी होगी और सामाजिक पद प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होने के संकेत मिल रहे है।

परिवार में खुशी रहेगा तथा सेहत भी ठीक रहने वाली है। कुल मिलाकर एक माह से अधिक समय में किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी। इसी तरह से कन्या राशि के लोगों को नौकरी में तरक्की की राह मिलेगी। व्यापारियों के लिए भी समय शुभ रहेगा। ज्योतिषियों के अनुसार तुला राशि के लोगों को यात्रा करने के योग बन रहे है। धनु राशि के जातकों को भी लाभ होगा, हालांकि क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह दी गई है। मकर राशि के लोगों को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा और कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है।

calender
10 June 2022, 12:11 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो