इन राशि वालों पर होने वाली है मंगल देव की कृपा

जब कोई ग्रह एक राशि से दुसरी राशि में परिवर्तन करता है तो उनका प्रभार सभी राशियों पर पड़ता है। आपको बता दे कि जून के महीने में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। जिसमें से मंगल प्रमुख ग्रह है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

जब कोई ग्रह एक राशि से दुसरी राशि में परिवर्तन करता है तो उनका प्रभार सभी राशियों पर पड़ता है। आपको बता दे कि जून के महीने में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। जिसमें से मंगल प्रमुख ग्रह है। मंगल मीन राशि से निकलकर 27 जून को सुबह 05 बजकर 39 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करेगा। मंगल को साहस, पराक्रम व व्यवसाय का कारक माना जाता है। मंगल राशि परिवर्तन के प्रभाव से चार राशि वालों की आय में वृद्धि होने की संभावना है।

मिथून राशि- इस राशि जन्में लोगों के लिए मंगल का गोचर लाभकारी रहने वाला है। इस दौरान आय में वृद्धि की संभावना है। किसी भी तरह के कर्ज से बचना चाहिए। वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। मनोकामना पूरी होगी।

सिंह राशि- इस राशि वालों के लोगों के लिए  पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। सुख-शांति बनी रहेगी। आपकी आय में वृद्धि होने के प्रबल योग बनेंगे। मंगल गोचर से आपके व्यापार व करियर में सब अच्छी ही अच्छा होगा

मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए मगंल गोचर करने जा रहा है,  इस दौरान आपको वाहन या भवन  सुख की प्राप्ति हो सकती है। मंगल गोचर की अवधि में आपको शुभ समाचार मिल सकता है।

मीन राशि- इस राशि वालों की आय में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यात्रा की योग बन रहे हैं। इस दौरान आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें सफलता हासिल होगी। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

calender
30 May 2022, 01:19 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो