भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए, ये करें तीन उपाय

भगवान गणेश प्रथम पुजनीय देव है, किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश की पुजा अर्चना की जाती है, बुधवार का दिन भगवान गणेश को पुर्ण रूप से समर्पित होता है। इस दिन विधी विधान भगवान गणेश की पुजा अर्चना की जाती है। जिस भक्त पर

Janbhawana Times
Janbhawana Times

भगवान गणेश प्रथम पुजनीय देव है, किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश की पुजा अर्चना की जाती है, बुधवार का दिन भगवान गणेश को पुर्ण रूप से समर्पित होता है। इस दिन विधी विधान भगवान गणेश की पुजा अर्चना की जाती है। जिस भक्त पर भगवान गणेश की कृपा होती है, उनकी सारी मनोकामना पुरी हो जाती है।

जानिए भगवान गणेश को कैसे करें प्रसन्न

भगवान गणेश को दूर्वा घास अति प्रिय होती है। भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए उन्हें दूर्वा घास जरूर अर्पित करें। जो भक्त भगवान गणेश को दूर्वा घास अर्पित करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। आप रोजाना भी भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित कर सकते हैं।

भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए उन्हे सिंदूर भी लगाएं। सिंदूर लगाने से गणपित भगवान प्रसन्न होते हैं। भगवान गणेश को सिंदूर लगाने के बाद अपने माथे में भी सिंदूर लगा लें। भगवान गणेश को सिंदूर लगाने से आरोग्य की प्राप्ति होती है। आप रोजाना भी भगवान गणेश को सिंदूर लगा सकते हैं।

भगवान गणेश को लड्डू और मोदक काफी पसंद होते हैं। संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को लड्डूओं और मोदक का भोग जरूर लगाएं। भगवान को भोग लगाने के बाद प्रसाद के रूप में लड्डओं और मोदक का सेवन कर लें।

calender
22 June 2022, 06:40 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो