Vastu Tips: घर में लगाएं मोर का पंख, बनेंगे सभी बिगड़े काम

मोर का पंख देखने में भी काफी सुंदर होता है। आप ने कही आते जाते किसी के घर मोर का पंख रखा हुआ जरुर देखा होगा। मोर का पंख कई लोग अपने घरों में एक सजावट के रुप में रखते हैं जिससे घर की सजावट और बढ़ जाती है।

Shweta Bharti
Shweta Bharti

मोर का पंख भगवान श्री कृष्ण को अतिप्रिय है साथ ही भगवान श्री कृष्ण ने अपने मस्तक पर मोर के पंख को एक विशेष स्थान दिया है।इतना ही नहीं इस मोर के पंख को माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु भी पसंद करते हैं। वहीं दूसरी और कार्तिकेय का वाहन भी मोर है।इसके अलावा कई ऐसे देवी-देवताएं हैं जो इस पंख को अधिक पसंद करते हैं।

मोर का पंख देखने में भी काफी सुंदर होता है। आप ने कही आते जाते किसी के घर मोर का पंख रखा हुआ जरुर देखा होगा। मोर का पंख कई लोग अपने घरों में एक सजावट के रुप में रखते हैं जिससे घर की सजावट और बढ़ जाती है।

जिस प्रकार मोर का पंख देखने में इतना सुंदर लगता है ठीक उसी प्रकार घर में मोर का पंख लगाने से अनेक प्रकार के लाभ मिलते हैं।जिन लोगों की कुडलियों में किसी भी प्रकार का कोई भी ग्रह दोष होता है यह उस ग्रह दोष को दूर करने में काफी मददगार है।साथ ही वास्तु दोष को भी दूर करने में मदद करता है।

नकारात्मक ऊर्जा को करे दूर

कई लोगों के घरों में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर लेती हैं जिसके कारण व्यक्तियों को अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में किसी भी प्रकार की कोई भी नकारात्मक शक्तियां प्रवेश न कर पाएं तो अपने घर के मुख्य दरवाजे पर 3 मोर के पंख लगा दें।साथ ही भगवान गणेश जी की भी प्रतिमा लगा दें। ऐसा करने से घर में सुख शांति बनी रहेगी और नकारात्मक शक्तियां घर से दूर रहेंगी।

पूजा घर में रखें मोर का पंख

जिस स्थान पर आप भगवान की पूजा करते हैं उसी स्थान पर यदि आप मोर का पंख रखते हैं, तो इससे आपके जीवन में अनेक प्रकार की आ रही समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। साथ ही मोर का पंख पूजा के स्थान पर रखना काफी शुभ माना जाता है।

सकारात्मक ऊर्जा

यदि आप चाहते है कि आपका परिवार एक खुशहाल जीवन व्यतित करे साथ ही सकारात्मक शक्तियां घर में प्रवेश करे, तो सबसे पहले आपको घर के लिविंग रूम में मोर का पंख लगा देना चाहिए। इसे लगाने से परिवार के सभी लोगों के बीच दूरियां कम होने लगेंगी साथ ही सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा ।

calender
10 March 2023, 05:43 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो