क्यों पहली रोटी गाय के लिए निकाली जाती है, देवताओं के भोग से जुड़ा है मामला

गाय को हिंदू धर्म में मां का दर्जा दिया गया है. लोग सवाल करते हैं कि आखिर घर की सबसे पहली रोटी गाय के लिए क्यों निकाली जाती है।

Vineeta Vashisth
Vineeta Vashisth
गाय को हिंदू सनातन धर्म में बहुत ही पवित्र औऱ देवतुल्य दर्जा दिया गया है और भारत में गाय को माता भी कहा जाता है. शास्त्रों में कहा गया है कि परिवार में सुख समृद्धि और शांति बनाए रखने के लिए घर में बनी पहली रोटी गाय को ही खिलानी चाहिए. पद्मपुराण में कहा गया है कि गाय में 33 करोड़ देवी देवताओं का निवास है इसलिए गाय की सेवा करना, उसे चारा खिलाना और रोटी खिलाना हिंदू धर्म में काफी पुण्यकारी काम कहा गया है.
 
चलिए जानते हैं गाय को रोटी खिलाने के फायदे
पद्मपुराण में एक जगह पर कहा गया है कि गाय धरती पर देवताओं का प्रतिनिधित्व करती है. गौ माता की सेवा करने से भगवान की पूजा का फल मिलता है. अगर आप सुबह पूजा नहीं कर पा रहे हैं तो केवल रसोई में बनी पहली रोटी गाय को खिला दें. इससे आपका भोग 33 करोड़ देवताओं को प्रसन्न कर देगा. 
 
शास्त्रों में जिस कामधेनु गाय की बात कही गई है वो मनुष्य की सभी इच्छाओं को पूरा करने वाली कही गई है. ऐसे में सुबह के वक्त गाय को निकाली गई रोटी के फल से भी मनुष्य की सभी इच्छाएं पूरी होने का वरदान मिलता है.
 
जिस घर में अशांति रहती हो, पारिवारिक सदस्यों के बीच मनमुटाव रहता हो, वहां बनी पहली रोटी में गुड़ या चीनी मिलाकर गाय को खिलाने से घर में शांति बनी रहती है. अगर कोई काम काफी मेहनत और प्रयास के बाद भी नहीं बन पा रहा है तो सुबह के वक्त बनी पहली रोटी गाय को मीठे के साथ खिला दें. इससे बिगड़े काम भी बन जाते हैं. 
 
गाय को पहली रोटी खिलाते समय इस मंत्र का उच्चारण करना चाहिए -  मातर्ममाभिषितं सफलं कुरु नन्दिनि। ऐसा करने से रोटी खिलाने वाले परिवार के दुख दर्द खत्म हो जाते हैं. 
 
गाय को केवल रोटी ही नहीं हरा चारा, चावल, गुड़ आदि खिलाने के भी लाभ शास्त्रों में बताए गए हैं. गाय को चावल खिलाने से घर में धन संपत्ति का आगमन होता है और व्यक्ति तरक्की करता है. इसके अलावा अगर गाय को गुड़ खिलाएं तो घर में सुख शांति बनी रहती है. गाय को हरा चारा खिलाने से बुध ग्रह शांत होता है और बुध के शुभ फल व्यक्ति को मिलने शुरू हो जाते हैं.  अगर आटे की लोई में चने की दाल और गुड़ मिलाकर उसे अपने हाथों से गाय को खिलाएं तो गुरु ग्रह का शुभ फल प्राप्त होता है. 
calender
01 February 2023, 07:16 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो