Chandra Grahan 2025: साल का अंतिम चंद्रग्रहण, जानिए भारत के साथ और कहां आएगा नजर

भाद्रपद पूर्णिमा की रात रविवार, 7 सितंबर 2025 को साल का आखिरी और शानदार पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने वाला है. यह नजारा भारत सहित दुनिया के कई देशों में देखा जा सकेगा. खगोल विज्ञान के मुताबिक यह ग्रहण बेहद खास है. इस दौरान चांद पृथ्वी की छाया में डूबकर लाल और नारंगी रंग का हो जाएगा. जिसे 'ब्लड मून' के नाम से जाना जाता है.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

 

Chandra Grahan 2025: भाद्रपद पूर्णिमा की रात 7 सितंबर 2025 को साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. जो भारत सहित कई देशों में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा. इस खगोलीय घटना का धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व भी है इसलिए भारत में सूतक काल मान्य होगा. यह चंद्र ग्रहण रात 9:58 बजे शुरू होगा. इसका मध्य काल 11:41 बजे रहेगा और रात 1:27 बजे समाप्त होगा. कुल मिलाकर यह ग्रहण 3 घंटे 28 मिनट तक चलेगा. ग्रहण के दौरान चंद्रमा का रंग नारंगी और गहरा लाल दिखेगा. जिसे ब्लड मून कहा जाता है. यह दृश्य खगोल प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक होगा. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह ग्रहण कुछ राशियों के लिए विशेष प्रभाव डाल सकता है. यह पूर्ण चंद्र ग्रहण खगोल और ज्योतिष दोनों ही दृष्टियों से महत्वपूर्ण है. ऐसा पंडितों का मानना है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag