Ganga Dussehra 2023: इस दिन अपनी राशि के अनुसार करें ये काम, चमक जाएंगे आपके भाग्य, दूर होंगे दोष

Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा के दिन राशि के अनुसार कुछ उपायों को करने से संपूर्ण फल मिलता है। तो आइए जानते है उन उपायों के बारे में जिनको करने से सभी दोषों को दूर किया जा सकते हैं।

Deeksha Parmar
Deeksha Parmar

Ganga Dussehra 2023: 30 मई, मंगलवार यानी की कल गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाएगा।  हिंदू धर्म में इस दिन के खास महत्व है। इस दिन गंगा जल से स्नान या फिर गंगा नदी में जाकर स्नान करके मां का ध्यान करने का विधान है। इस दिन कुछ उपाय को करने से मनोकामनाएं पूरी हो जाती है तो आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में-  

मेष राशि- गंगा दशहरा पर मेष राशि के जातकों को माता गंगा का ध्यान करते हुए घर की साफ-सफाई, नदी, तालाब या कुएं के पास स्नान कर बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से उन्नती का मार्ग खुलता है।

वृषभ राशि- गंगा दशहरा के दिन वृषभ राशि के जातकों को गंगाजल से स्नान करके माता भगवती का ध्यान करनाचाहिए साथ ही गंगा स्त्रोत का पाठ करना चाहिए इससे बिजनेस में आ रही सभी बाधाएं दूर हो जाती है।

मिथुन राशि- गंगा दशहरा के दिन मिथुन राशि के जातकों को अपनी किस्मत चमकाने के लिए सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए साथ ही फूल अर्पित करना चाहिए एवं विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए।

कर्क राशि- गंगा दशहरा के दिन कर्क राशि के जातकों को स्नान करने के बाद पीपल के पेड़ पर 10 प्रकार के फूल, दशांग धूप, 10 प्रकार के नैवेध, 10 फल मां गंगा का ध्यान करते हुए चढ़ाने से पापों का नाश होता है। 

सिंह राशि- गंगा दशहरा पर सिंह राशि के जातकों को 10 ब्राह्मणों को भोजन कराना चाहिए साथ ही 16 मुट्ठी जौ और तिल दक्षिणा में देना चाहिए। ऐसा करने से आपको भी भी अन्न-धन की कमी नहीं होगी।

कन्या राशि- गंगा दशहरा के दिन प्रातः काल स्नान के समय पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर स्नान करे इसके बाद श्री सूक्त का पाठ करें और ब्राह्मणों को मटका और हाथ का पंखा दान करना चाहिए। ऐसा करने से माता गंगी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।

तुला राशि- गंगा दशहरा के दिन सूर्य को अर्घ्य देकर आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना चाहिए साथ ही मां गंगा की आराधना करनी चाहिए। इस दिन जरूरतमंदों को चीजें दान करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।  

calender
29 May 2023, 03:40 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो