ज्योतिषशास्त्र में शनि को न्याय का देवता कहा गया है और उन्हें नवग्रहों में एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है. शनि देव को भगवान सूर्य और देवी छाया का पुत्र माना जाता है. शनि की दृष्टि, प्रभाव और स्वभाव के कारण उनकी विशेष पूजा की जाती है. शनि देव को शांत और प्रसन्न रखने के लिए अच्छे कर्म, अनुशासन और ईमानदारी का पालन करना आवश्यक है. शनि की पूजा और उनके नियमों का पालन करने से जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर किया जा सकता है.
शनि दोष से होने वाली बीमारियां व्यक्ति की कुंडली में शनि की स्थिति, उसकी दृष्टि और अन्य ग्रहों के साथ शनि के रिश्ते पर निर्भर करती हैं. शनि दोष के कारण कुछ प्रमुख बीमारियां हो सकती हैं:
हड्डियों और जोड़ों से संबंधित समस्याएं
गठिया (Arthritis)
जोड़ों में दर्द
हड्डियों का कमजोर होना या फ्रैक्चर की प्रवृत्ति
रीढ़ की हड्डी से संबंधित रोग
न्यूरो समस्याएं
लकवा (Paralysis)
मांसपेशियों में कमजोरी या ऐंठन
त्वचा से जुड़ी समस्याएं, जैसे दाद, खाज, खुजली, त्वचा का काला पड़ना, सफेद दाग (Vitiligo), फोड़े-फुंसी
मेंटल हेल्थ
अवसाद (Depression)
तनाव और चिंता (Stress and Anxiety)
नकारात्मक सोच या डर
पाचन तंत्र और पेट की समस्याएं
गैस, अपच
कब्ज (Constipation)
पेट में दर्द या अल्सर
शनि दोष के कुछ सामान्य संकेत हैं, जो व्यक्ति की जीवन शैली और कार्यों पर प्रभाव डालते हैं: कोर्ट के चक्कर काटने पड़ सकते हैं, शनि दोष होने से व्यक्ति की धन और संपत्ति धीरे-धीरे खत्म हो सकती है. वाद-विवाद और कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं. बनते काम बिगड़ सकते हैं. जैसे मकान का बिकना, आग लगना आदि. शराब, जुआ और गंदी आदतें भी लग सकती हैं.
शनि दोष के कारण व्यक्ति को काम का क्रेडिट नहीं मिलता है. नौकरी और काम में दिक्कतें आती हैं. रिश्तेदारों और दोस्तों से लड़ाई होती है. शनि दोष से बचने या उसे दूर करने के लिए निम्नलिखित उपाय किए जा सकते हैं:
मंत्र जाप
“ॐ शं शनैश्चराय नमः” का जाप करें
शनिवार को शनि देव के मंदिर में सरसों का तेल और काले तिल अर्पित करें
गरीबों को भोजन, काले तिल, लोहे का सामान और काले कपड़े दान करें
कौवे और कुत्तों को खाना खिलाएं
हनुमान चालीसा का पाठ
मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी के मंदिर जाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें
शनिवार को व्रत रखें और भगवान शनि की पूजा करें. लोहे का दान भी करें और जरूरतमंदों की मदद करें.
First Updated : Friday, 24 January 2025